Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के लखीसराय में युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बिहार के लखीसराय में युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार के लखीसराय में युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार

     

    बिहार के लखीसराय जिले में 18 वर्षीय युवती के यौन उत्पीड़न के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई इस घटना के दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया है।

    लखीसराय के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शिवम कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘महिला के बयान के मुताबिक, आरोपियों में से एक व्यक्ति से उसकी एक ट्रेन में मुलाकात हुई और उसने उसे नौकरी का वादा करके किऊल रेलवे स्टेशन पर उतरने के लिए राजी कर लिया। जब वह स्टेशन पर उतरी तो आरोपी ने अपने दोस्तों को बुलाया। वह महिला को एक सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

    कुमार ने महिला के हवाले से बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसे 100 रुपये दिए और उसे वहां से चले जाने को कहा। एसडीपीओ ने कहा, ‘‘वह कवैया थाने गई और उसने आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छह लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी अब भी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

    आरोपियों को कवैया पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। कुमार ने बताया कि महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

    बिहार के लखीसराय में युवती का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने वार्ता की, रक्षा साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए
    Next Article कटिहार: शिक्षा विभाग के अफसर की स्कॉर्पियो में अचानक आग, कार जलकर खाक—इलाके में दहशत और जांच जारी।

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.