Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पश्चिम बंगाल में ‘नो एनआरसी, नो डिवाइड एंड रुल’ : ममता बनर्जी
    Breaking News Headlines राजनीति

    पश्चिम बंगाल में ‘नो एनआरसी, नो डिवाइड एंड रुल’ : ममता बनर्जी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खड़गपुर: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए साफ तौर पर कहा कि पश्चिम बंगाल में न तो एनआरसी लागू होगा और न ही बंगाल में डिवाइड एंड रुल की नीति काम कर सकती है. खड़गपुर के गेट बाजार के रावण मैदान में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक उनकी सरकार है एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजी) को बंगाल पर जबरन लादा नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि एनआरसी के नाम पर असम में लाखों लोगों के भविष्य को अंधकार में डाल दिया गया है.बाहरी लोगों को नागरिकता प्रदान की जा रही है और वर्षों से देश में रहने वाले लोगो को एनआरसी का डर दिखाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहरी लोग आकर यहां भेदभाव और बंटवारे की राजनीति नहीं कर सकते. बंगाल की सभ्यता व संस्कृति ऐसा नहीं होने देगी. बंगाल रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस की भूमि है.केंद्र पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल भाषण दे सकते हैं, रोजगार और भोजन नहीं. राज्य सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए उनका कहना था कि देश भर में बेरोजगारी 40 फीसदी बढ़ी है लेकिन बंगाल में बेरोजगारी घटी है. उन्होंने कहा कि खड़गपुर शहर रेलवे की 90 फीसदी जमीन पर बसा है लेकिन केंद्र सरकार रेलवे का निजीकरण करने पर तुली है. रेलकर्मियों का भविष्य खतरे में दिखाई देता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article34 साल की सना मरीन बनीं फिनलैंड की पीएम, सबसे युवा राष्ट्रप्रमुख का रिकॉर्ड
    Next Article नागरिक सशोधन विधेयक लोकसभा से पास, समर्थन में पड़े 311 वोट

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.