Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हनुमान मंदिर प्रांगण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन
    Breaking News झारखंड

    हनुमान मंदिर प्रांगण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हनुमान मंदिर प्रांगण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन

    संवाददाता – ए.बी. सिद्दीकी

    नवरात्र के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सोनाटीकर गांव में भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में 151 कन्याओं ने भाग लिया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा पांच किलोमीटर लंबी रही, जिसके दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की गई थी। कलश यात्रा सोनाटीकर से प्रारंभ होकर चौरा काली मंदिर स्थित तालाब तक पहुंची, जहां से श्रद्धालुओं ने कहलगांव से लाया गया पवित्र जल अपने-अपने कलश में भरा। इसके बाद यात्रा घोरीचक होते हुए पुनः चौरा मार्ग से संकट मोचन मंदिर, सोनाटीकर पहुंची। तेज धूप के बावजूद श्रद्धालु भक्ति भाव से ओत-प्रोत होकर यात्रा में सम्मिलित रहे। इस भव्य आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि मेहरमा दक्षिणी जिला परिषद सदस्या कदमी देवी, पूर्व मुखिया हेमंत मंडल एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य निर्भय सिंह उपस्थित रहे। शोभायात्रा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित निर्मल मिश्रा द्वारा संपन्न कराई गई। शोभायात्रा के सफल आयोजन में दिलीप कुमार, सोनू, संजय, विक्रम, मुकेश, रोहित, गौरव, प्रवीण, संतोष, सुरेश, पियूष, सिंटू, प्रमोद, जयकृष्ण सिंह सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों का योगदान रहा। आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया और श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से इस पवित्र यात्रा में भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न
    Next Article बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग कर रहे विस्थापितों पर सीएसएफ ने जमकर लाठी बरसाई , एक की मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.