Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विशाल कलश यात्रा के साथ कुंडहित में शुरू हुआ वासंतिक पूजनोत्सव
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विशाल कलश यात्रा के साथ कुंडहित में शुरू हुआ वासंतिक पूजनोत्सव

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विशाल कलश यात्रा के साथ कुंडहित में शुरू हुआ वासंतिक पूजनोत्सव

    कुंडहित,प्रतिनिधि।
    गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंहवाहिनी मंदिर में कुंवारी कन्याओं की कलश यात्रा के साथ ही पांच दिवसीय बासंती पूजनोत्सव सह मेले की शुरुआत हुई. पूजनोत्सव शुरू होते ही कुंडहित सहित आसपास के गांव में भक्ति मय माहौल छा गया. जानकारी के अनुसार सिंहवाहिनी मंदिर पूजा कमेटी की ओर से चैती दुर्गा पूजा को लेकर पांच दिवसीय धार्मिक उत्सव सह भव्य मेला का आयोजन किया गया है। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत महाषष्टी के दिन 751 कुंवारी कन्याओं द्वारा 5 किलोमीटर दूर शीला नदी से पवित्र जल लाकर कलश स्थापन करने के साथ हुई। रात को सिंहवाहनी मंदिर परिसर में जय माता दी संप्रदाय देवघर के द्वारा भक्ति जागरण मंचन किया गया। पुजनोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को माता की महासप्तमी पूजा तथा रात्रि 9:00 बजे से सुमन भट्टाचार्य के पुत्री सुनंदा भट्टाचार्य के द्वारा लीलाकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा.तीसरे दिन शनिवार को सिंहवाहिनी माता मंदिर मे महाअष्टमी की पूजाअर्चना, शाम 7:00 बजे से भक्तिमूलक नाटक एवं रात्री 9:00 बजे से लीला कीर्तन सुनंदा भट्टाचार्य के द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा.चौथे दिन रविवार को महानवमी पूजा अर्चन तथा संध्या 7:00 बजे से भक्तिमूलक नाटक एवं रात्रि 9:00 बजे से लीला कीर्तन सुनंदा भट्टचार्ज के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा. वहीं पांचवी दिन महादशमी पूजा अर्चना के साथ कलश बिसर्जन तथा पश्चिम बंगाल के कीर्तनीया श्रीमती शिवानी मुखर्जी के द्वारा कुंजबिलास गान प्रस्तुति के उपरांत उपस्थित भक्तो के बीच खिचड़ी महाप्रसाद वितरण किया जायेगा. बहरहाल कुंडहित में धार्मिक उत्सव शुरू होने से सिंहवाहिनी मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड पड़ी हैं. वही लोग भक्ति भाव से पूजनोत्सव में शामिल होकर पुजा अर्चना कर रहे हैं. मौके पर प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावे काफी हजारों श्रद्धालु गण उपस्थित थे.

    मंदिर परिसर में शुरू हुआ मेला

    प्रत्येक वर्ष मनाए जाने वाले कुंडहित प्रखंड के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव वसंती पूजनोत्सव के मद्देनजर सोमवार से मंदिर परिसर में पांच दिवसीय मेला शुरू हो गया. उल्लेखनीय है कि बसंती पूजनोत्सव कुंडहित प्रखंड का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव है. क्षेत्र के लोग बड़ी शिद्दत के साथ मनाते हैं.पूजनोत्सव के दौरान कुंडहित के अलावे आसपास के क्षेत्र से हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का समागम होता है. मेला शुरू होने से छोटे-छोटे बच्चे तथा बुजुर्ग में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है.
    फोटो : कलश यात्रा में मौजूद श्रद्धालुगण.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेहरमा: सरहुल महोत्सव में शामिल होंगे मंत्री चमरा लिंडा
    Next Article झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमिटी की बैठक

    Related Posts

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    October 12, 2026

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    October 12, 2026

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे कर्मचारी परिवाद निस्तारण कैंप में 28 शिकायतें प्राप्त, आठ का मौके पर समाधान

    यूपी कांग्रेस मुख्यालय में गुटबाजी खुलकर आई सामने, समर्थकों में मारपीट; अजय राय धरने पर बैठे

    महिलाओं का सम्मान और स्वावलंबन रामराज्य का आधार: योगी आदित्यनाथ

    टंडवा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनावी पारदर्शिता की उठी मांग

    रुआम औद्योगिक क्षेत्र में विधायक का निरीक्षण सिर्फ खानापूर्ति, 22 में से कई फैक्ट्रियां नहीं खुली, ग्रामीणों में नाराजगी

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Gewinnchancen entdecken mit https://wingagacasinos-de.com.de und seriösen Glücksspielanbietern für deutsche Spieler

    Εκπληκτικές αποδόσεις και πληθώρα επιλογών στοίχημα με https://the-leonbet.com για κάθε φίλο του αθλητισμού

    Kockázatos fogadásoktól a biztonságig a the-bet-match-hungary.com oldalán

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.