Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक संजीव सरदार ने किया पोटका प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण, अधिकारियों की उड़ी नींद
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    विधायक संजीव सरदार ने किया पोटका प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण, अधिकारियों की उड़ी नींद

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक संजीव सरदार ने किया पोटका प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण, अधिकारियों की उड़ी नींद

    *दिन के 1 बजे तक बीडीओ, कनीय अभियंता समेत कई दफ्तर से थे गायब, विधायक ने डीसी को लगाया फ़ोन कहा – ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करे*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका: विधायक संजीव सरदार के औचक निरीक्षण ने सरकारी महकमों में हड़कंप मचा दिया! गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब प्रखंड मुख्यालय पहुंचे विधायक ने जब एक-एक कर दफ्तरों की जांच की, तो नजारा हैरान करने वाला था। बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, पेयजल विभाग के कनीय अभियंता, समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने दफ्तरों से नदारद मिले।

    क्षेत्र में बढ़ते गर्मी और पानी की समस्या को देखते हुए विधायक संजीव सरदार पेयजल विभाग के कार्यालय पहुंचे थे, जहाँ पर सिर्फ एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी मौजूद था, जबकि जिम्मेदार अधिकारी बिना सूचना गायब थे। इसके बाद उन्होंने प्रखंड कार्यालय का रुख किया, जहां हालात और भी खराब मिले। दोपहर के 1 बजे के बाद तक बीडीओ अरुण कुमार मुंडा अपने दफ्तर से गायब थे!

    *विधायक का फूटा गुस्सा, उपायुक्त को दिए कारवाई के निर्देश*

    विधायक ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त अनन्य मित्तल से मोबाइल पर बातचीत की और अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

    *अब लापरवाह कर्मचारियों पर गिरेगी गाज!*

    संजीव सरदार ने चेतावनी दी कि अगर सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो वे कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आज के निरीक्षण में जो भी कर्मचारी गायब मिले हैं उन पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी बताया कि पिछली समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जो टास्क दिए गए थे, उनकी समीक्षा जल्द की जाएगी।

    *अंचल अधिकारी निरीक्षण में पास*

    हालांकि, जब विधायक अंचल कार्यालय पहुंचे, तो वहां अंचलाधिकारी निकिता बाला समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। उन्होंने उनसे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
    विधायक ने ऐलान किया कि यह औचक निरीक्षण सिर्फ शुरुआत है, ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से मिलने वाले वेतन पर ऐश करने वाले अधिकारी अब सावधान हो जाएं।

    *जनता ने की विधायक की सराहना*

    विधायक के इस सख्त रुख से जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने कहा कि संजीव सरदार ने सरकारी दफ्तरों की हकीकत उजागर कर दी है। विधायक के इस पहल के बाद उम्मीद है की सरकारी महकमे सुधरेंगे और लापरवाह अधिकारियों पर गाज गिरेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व चैती छठ पर सूर्यधाम सिदगोड़ा के छठ घाट तालाब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
    Next Article मेहरमा: सरहुल महोत्सव में शामिल होंगे मंत्री चमरा लिंडा

    Related Posts

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    June 20, 2026

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    June 20, 2026

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.