Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के सदस्यगण
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के सदस्यगण

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चैती छठ को लेकर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी, छठ व्रतधारियों की सेवा में सक्रिय रहेंगे मंदिर समिति के सदस्यगण
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में चैती छठ पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सूर्य मंदिर समिति ने व्रतधारियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के मार्गदर्शन में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। मंदिर परिसर स्थित दोनों तालाबों की गहन सफाई कर उनमें स्वच्छ और निर्मल जल भरा गया है। साथ ही, मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक फूलों से सजाया गया है। उन्होंने बताया कि छठ व्रतियों की सेवा के लिए विशेष सेवा शिविर भी लगाए गए हैं, जहां प्रातः अर्घ्य के दिन शुक्रवार को गाय का कच्चा दूध, अगरबत्ती, चाय और पेयजल की व्यवस्था की गई है। चैती छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय शरबत का वितरण किया जाएगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा के लिए उमड़ेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। जिसमें स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सैकड़ों सदस्य मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालु “पहले आओ-पहले पाओ” की तर्ज पर घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। इसके अतिरिक्त, मंदिर परिसर में व्रतधारियों के लिए मेडिकल कैंप और चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने श्रद्धालुओं से चैती छठ पूजा में सूर्य मंदिर आकर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल
    Next Article केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस के “ताइक्वांडो टाइगर्स” क्लब द्वारा असेंबली प्रस्तुति

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.