Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिल्म निर्माता संघ ने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के लीक होने की निंदा की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से मेहमान का पन्ना सिनेमा

    फिल्म निर्माता संघ ने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के लीक होने की निंदा की

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिल्म निर्माता संघ ने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के लीक होने की निंदा की

     

    इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ (आईएमपीपीए) ने कहा कि ऐसे समय में जब फिल्म जगत कई चुनौतियों से जूझ रहा है, हिंदी फिल्म ‘सिकंदर’ का ऑनलाइन लीक होना ‘पायरेसी’ रोकने के लिए ‘सिनेमैटोग्राफ’ अधिनियम के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने की जरूरत को पुख्ता करता है।

    फिल्म निर्माताओं के संगठन ने आधिकारिक रूप से 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सलमान खान अभिनीत फिल्म के पहले ही ऑनलाइन मंचों पर लीक होने की निंदा की।

    आईएमपीपीए ने कहा, ‘‘इस तरह के निरंतर अवैध कृत्य के कारण फिल्म निर्माता और फिल्म उद्योग को काफी नुकसान पहुंच रहा है, खासकर ऐसे समय में जब निर्माता, वितरक और थिएटर मालिक सहित पूरा फिल्म जगत कई चुनौतियों से जूझ रहा है।’’

    एसोसिएशन ने एक बयान में कहा, ‘‘सिकंदर का लीक होना ‘पायरेसी’ रोकने के लिए ‘सिनेमैटोग्राफ’ अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने और बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा के लिए डिजिटल सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की तत्काल जरूरत को पुख्ता करता है।’’

    आईएमपीपीए ने कहा कि ‘पायरेसी’ मनोरंजन क्षेत्र के लिए एक गंभीर खतरा है, जिससे राजस्व का नुकसान तो होता ही है और फिल्म निर्माण, वितरण तथा प्रदर्शन में शामिल अनगिनत लोगों की आजीविका भी खतरे में पड़ जाती है।

    फिल्म निर्माताओं के संगठन ने कहा कि उसने लगातार ‘‘एक्स’ और ‘टेलीग्राम’ जैसे सोशल मीडिया मंचों के बारे में चिंता व्यक्त की है जो फिल्मों की अनधिकृत स्ट्रीमिंग और वितरण की सुविधा प्रदान करते हैं।

    फिल्म निर्माता संघ ने सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के लीक होने की निंदा की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलवकुश फायरिंग केस में दो आरोपी गिरफ्तार, तीन हथियार और छह गोली बरामद।
    Next Article म्यांमा की राजधानी में भूकंप के बाद मलबे में फंसे व्यक्ति को जीवित बाहर निकाला गया

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.