Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्कल एसोसिएशन मुसाबनी में 90वां स्थापना दिवस: ओडिशा की संस्कृति संग रंगारंग उत्कल दिवस समारोह
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उत्कल एसोसिएशन मुसाबनी में 90वां स्थापना दिवस: ओडिशा की संस्कृति संग रंगारंग उत्कल दिवस समारोह

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्कल एसोसिएशन मुसाबनी में 90वां स्थापना दिवस: ओडिशा की संस्कृति संग रंगारंग उत्कल दिवस समारोह

    उत्कल एसोसिएशन मुसाबनी में 90 वें स्थापना दिवस पर धूमधाम से उत्कल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों सहित समाज की महिलाओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान ओडिशा की झलक देखने को मिली। इसमें ओडिसी, संबलपुरी नृत्य, गणेश वंदना, नृत्य प्रमुख रहा।

    इस मौके पर यहां स्थापित उत्कल मणि गोपबंधु दास की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि एचसीएल आईसीसी के कार्यपालक निदेशक सह यूनिट हेड श्यामसुंदर शेट्टी,डॉ जी सी सतपति, डॉ टी के मोहंती, शंभू नाथ सतपति, भरत श्यामल आदि द्वारा माल्यार्पण किया गया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा सभी अतिथियों को बुके एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

    इस दौरान शम्भूनाथ सतपति द्वारा बताया गया कि उन महापुरुषों को जिनके संघर्ष द्वारा भारत में प्रथम भाषाई आधारित राज्य के रूप में एक अप्रैल 1936 को ओडिशा अस्तित्व में आया। उस वक्त ओडिशा में छह जिले थे और आज 30 जिले हैं। इस दिन को पूरे विश्व में जहां कहीं भी ओडिया भाषी निवास करते हैं बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते हैं । कार्यक्रम के दौरान साई क्रुपा कला केंद्र जगतसिंहपुर, कल्चरल डिपार्मेंट गवर्नमेंट ऑफ़ ओडिशा के कलाकारों एवं स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से रंग बिखेरे। कलाकारों ने संबलपुरी नृत्य और भजन, गायन प्रस्तुत किया।

    कलाकारों ने प्रस्तुति के माध्यम से ओडिशा की परंपरा और संस्कृति को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शंभू नाथ सतपति, निरंजन महापात्र, पी के मोहंती, तपन कुमार पांडा, अजय कुमार पांडा ,विजय कुमार प्रधान, प्रकाश कानूनगो,संजय कुमार मोहंती ,भरत श्यामल, लक्ष्मण चंद्र बाग, हिमांशु मिश्रा,सुब्रतो दास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

    उत्कल एसोसिएशन मुसाबनी में 90वां स्थापना दिवस: ओडिशा की संस्कृति संग रंगारंग उत्कल दिवस समारोह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरहुल पर्व पर रघुवर दास ने की पूजा-अर्चना, झारखंडवासियों की समृद्धि की कामना, शोभायात्रा में हुए शामिल।
    Next Article ओड़िशा दिवस पर भुवनेश्वर में पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने डॉ दिनेश और डॉ बिन्नी सारंगी को किया सम्मानित ।

    Related Posts

    खेलों के जरिए चैंपियन गढ़ने और सशक्त समुदाय बनाने में टाटा स्टील की अहम भूमिका

    August 29, 2026

    नेपाल का महासैलाब और हिमालय के विकास का सवाल

    August 29, 2026

    रक्षाबंधन पर मिसाल बनी भाई-बहन की जोड़ी, धर्म की दीवार से परे भाईचारे का संदेश

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेलों के जरिए चैंपियन गढ़ने और सशक्त समुदाय बनाने में टाटा स्टील की अहम भूमिका

    नेपाल का महासैलाब और हिमालय के विकास का सवाल

    रक्षाबंधन पर मिसाल बनी भाई-बहन की जोड़ी, धर्म की दीवार से परे भाईचारे का संदेश

    निखार सबलोक हत्याकांड: बिहार से कथित शूटर गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

    राष्ट्रीय खेल दिवस 2026: खेलों की उड़ान, विकसित भारत की पहचान

    गोम्हा पूनी: एक पर्व नहीं, आदिवासी अस्मिता की जीवित स्मृति

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.