Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेहरमा में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की शिरकत
    Breaking News झारखंड संथाल परगना

    मेहरमा में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की शिरकत

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेहरमा में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की शिरकत

    संवादाता – ए बी सिद्दीकी

    गोड्डा: मेहरमा प्रखंड के उरांव आदिवासी टोला में प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सरहुल पर्व के मौके पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। उरांव समाज के लोगों ने अपने पारंपरिक परिधानों में नृत्य और गीतों के माध्यम से प्रकृति के प्रति आस्था व्यक्त की। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी समुदाय के साथ उत्सव में भाग लिया और उनकी संस्कृति व परंपराओं की सराहना की। मंत्री ने कहा, “सरहुल सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति के साथ हमारे अटूट संबंध का प्रतीक है। हमारी सरकार आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।” इस मौके पर मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने और पंचायत स्तर पर नई योजनाओं को लागू करने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में सरहुल पर्व की धूम रही और उल्लासपूर्ण माहौल में समारोह संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ द्वारा जागरूकता बैठक का आयोजन, जिला कमेटी गठन पर हुई चर्चा
    Next Article गोड्डा सदर अस्पताल में भारी भीड़, पंजीकरण काउंटरों की कमी से मरीज परेशान

    Related Posts

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    August 31, 2026

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    August 30, 2026

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    संस्कार प्ले स्कूल में बच्चों के बीच क्विज व चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

    तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

    फिटनेस के जोश से गूंजा जादूगोड़ा, WALKATHON 2.0 में उमड़ा जनसैलाब

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.