Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिकंदरपुर से चुहादाहा 1 किमी सड़क का अब तक नहीं हो सका निर्माण
    Breaking News झारखंड

    सिकंदरपुर से चुहादाहा 1 किमी सड़क का अब तक नहीं हो सका निर्माण

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 9, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिकंदरपुर से चुहादाहा 1 किमी सड़क का अब तक नहीं हो सका निर्माण

    बागडेहरी/जामताड़ा:  सिकंदरपुर बजरंगबली मंदिर परिसर से चूहादाहा गांव तक लगभग 1 किलोमीटर सड़क की स्थिती आज तक जस की तस बनी हुई है।आजादी के 72 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। सड़क पर न तो किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान गया और ना ही किसी अधिकारी का ध्यान गया है। सड़क बदहाली का आंसू बहा रहा है। सड़क बदहाली रहने से राहगीरों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।गौरतलब है कि सड़क पर दिन के उजाले में भी वाहन पार करना तो दूर की बात पैदल चलना भी निमंत्रण देकर मुसीबत मोल लेने के बराबर है।पूरा सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क पर बड़ा बड़ा गड्ढा हो गया है। यह सड़क मुख्य सड़क है। इसी सड़क से लोग थाना मुख्यालय, बैंक, हटिया ,स्कूल, कॉलेज जाते हैं।सड़क पर प्रतिदिन छोटी-बड़ी सैकड़ों वाहनों का परिचालन होता है।साथ ही पश्चिम बंगाल में व्यापार करने का भी यह एक मुख्य मार्ग है।वर्षा के दिनों में एक तरफ से सड़क पर आवागमन बाधित हो जाता है।जिससे लोगों को 7-8 किलोमीटर दूरी तय कर बागडेहरी जाना पड़ता है।सड़क के बदहाली रहने से खास करके आम जनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के बदहाली रहने से हटिया के दिनों में किसान वर्ग सब्जी बेचने के लिए बागडेहरी व पश्चिबंगाल के लोकपुर,दुबराजपुर,राजनगर जाने पर बहुत बार नुकसान का भी सामना करना पड़ा है।कई बार ऐसा भी होते देखा गया है कि इसी रास्ते होकर किसान टमाटर ले जाने पर रास्ते में साइकिल के गिर जाने से टमाटर सब फट जाता है। जिससे किसान को अपनी मेहनत पर पानी फिर जाता है।अब बात चुनाव की करे तो स्थानीय लोगों के मुताबिक हर बार जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण का अश्वाशन देते है।चुनाव खत्म होते ही सड़क ठंडे बस्ते में पड़ा रह जाता है।

    इन गांवों के लोगों को मुख्य रूप से होना पड़ता है प्रभावित

    सिकंदरपुर से चूहादहा सड़क के जर्जर रहने से काठीजोड़िया, आकना, शिरीषबाद,पाटजोर भीमपाड़ा, सटकी, चंद्रबाद,किस्टोबांधी सहित आदि गांव को मुख्य रूप से प्रभावित होना पड़ता है।

    क्या कहते हैं ग्रामीण

    नियमुल हक,जाहिर अली,मगाराम बावरी, दीनानाथ मंडल ,छोटन राय, कृष्णदास, मिहिर मंडल ,डॉक्टर मुर्मू आदि ने कहा कि सड़क के बदहाली रहने से आम जनों के जीवन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए और सड़क का पक्की करण होना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो महीने से शोभा की वस्तु बना है बागडेहरी का एटीएम
    Next Article एसडीपीओ के नेतृत्व में कुंडहित व बागडेहरी में फ्लैग मार्च निकाला गया

    Related Posts

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    June 23, 2026

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.