Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा की कचड़ा समस्या का स्थायी समाधान जल्द, पोटका विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाया मामला
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    बागबेड़ा की कचड़ा समस्या का स्थायी समाधान जल्द, पोटका विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाया मामला

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा की कचड़ा समस्या का स्थायी समाधान जल्द, पोटका विधायक संजीव सरदार ने सदन में उठाया मामला

    *बागबेड़ा में कचड़ा निष्पादन के लिए अलग से जगह उपलब्ध कराए सरकार : संजीव सरदार*

    जमशेदपुर: बागबेड़ा क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत की खबर है। वर्षों से चली आ रही कचरा निष्पादन की समस्या का समाधान जल्द ही संभव हो सकता है। पोटका विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में शून्यकाल में सरकार से मांग करते हुए बागबेड़ा में कचरा निस्तारण के लिए एक निश्चित स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि बागबेड़ा के लोग लंबे समय से प्रदूषण, गंदगी और बीमारियों की समस्या से जूझ रहे हैं। उचित कचरा निपटान स्थल के अभाव में यहां कूड़े का ढेर जमा हो जाता है, जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ती है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे उत्पन्न होते हैं। विदित हो कि बागबेड़ा में कचरा फेंकने का स्थान सुनिश्चित नहीं होने के कारण जगह-जगह मुख्य सड़क चौराहे पर कचरो का ढेर पड़ा रहता है।

    *विधायक संजीव सरदार की निरंतर पहल*

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया और सरकार से स्थायी समाधान की मांग की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समस्या का केवल अस्थायी समाधान नहीं, बल्कि स्थायी रूप से निपटारा होना आवश्यक है। श्री सरदार ने इससे पहले भी कई बार इस विषय को विभिन्न स्तरों पर उठाया, जिससे समय अनुसार पर्व त्त्यौहार में अस्थाई रूप से जुस्को एवं जुगसलाई नगरपालिका के माध्यम से कचरा का उठाव किया जाता है लेकिन अब वे इस मुद्दे को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रयासरत हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन विधायक संजीव सरदार के प्रयासों से अब इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोग भी इस पहल का समर्थन कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही उन्हें स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा। बागबेड़ा में वर्षों से उपेक्षित इस मुद्दे पर अब सक्रियता बढ़ने से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleव्यक्तिगत स्तर पर सर्वोच्च फंडरेज़र: राकेश मित्रा
    Next Article बिहार स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई – अप्पू तिवारी

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.