Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीपका खदान से प्रभावित गांव सिरकी में जानलेवा हो रहा प्रदूषण,SECL दीपका के अधिकारी मौन
    Breaking News

    दीपका खदान से प्रभावित गांव सिरकी में जानलेवा हो रहा प्रदूषण,SECL दीपका के अधिकारी मौन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दीपका खदान से प्रभावित गांव सिरकी में जानलेवा हो रहा प्रदूषण,SECL दीपका के अधिकारी मौन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता:-
    कमाल अहमद कोरबा(छःग)

    कोरबा:-SECL (दीपका) जमीन पर कब उतरेंगे CPCB के सुझाव SECL दीपका खदान से पुरी तरह से प्रभावित गांव सिरकी,अब गांव के लोगों ने हवा की खराब स्थिति को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल कोरबा को ज्ञापन सौंपा है। बताया है कि कोल डस्ट के कारण उनके क्षेत्र में वायु की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि इसका असर लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। कोयला कंपनी पर लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।
    ग्रामीणों ने कहा है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे जल्द ही अपनी समस्या के निराकरण को लेकर बडा आंदोलन करेंगे। मांगों को लेकर गांव के लोग छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल के कोरबा कार्यालय पहुंचे। अपनी समस्याओं से मंडल को अवगत कराया। गांव की उप सरपंच कमलेश्वरी दिव्या और भूविस्थापित संघ के अध्यक्ष ने बताया कि कोयला खनन और परिवहन से आसपास के क्षेत्रों में कोल डस्ट की समस्या गंभीर होती जा रही है। कोयला कंपनी वार्षिक कोयला खनन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है लेकिन क्षेत्र में कोयला खनन से पड़ रहे दुष्प्रभाव की रोकथाम को लेकर उदासीन बनी हुई है। कोयला परिवहन और खनन से बहुत ज्यादा प्रदूषण हो रहा है और गाडिय़ों के चलने से कोल डस्ट हवा में फैल रहा है जो उनके घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में पर्यावरण संरक्षण मंडल को 9 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। इसमें श्रमिक चौक दीपका से सिरकी मोड़ तक सडक़ किनारे और नालियों में जमे कोल डस्ट साफ करने की मांग की गई है। साथ ही सडक़ किनारे लगे स्प्रिंकलर को मरम्मत कर इसे चालू करने के लिए कहा है। कोल साइडिंग में हो रहे प्रदूषण की रोकथाम को लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सुझाए गए उपायों को लागू करने के लिए कहा है। कोल साइडिंग में प्रदूषण की जानकारी देने वाले उपकरण को स्थापित करने की मांग की है।
    कोल हेंडलिंग प्लांट में भी स्प्रिंकलर को चालू करने के लिए कहा है ताकि दीपका और खदान के आसपास स्थित क्षेत्रों में कोल डस्ट की समस्या को कम किया जा सके। ग्रामीणों ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी किए जाने वाले आंकड़ों की भी जानकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल को दी है जिसमें प्रदूषण का स्तर गंभीर बताया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधार्मिक और सांस्कृतिक मामलों को राजनीति से ऊपर उठकर समझने की जरूरत
    Next Article दीपका थाना में आ रहे नए थाना प्रभारी से दीपका वासियों को बड़ी उम्मीद

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.