Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं; महिलाओं को मनरेगा से जोड़ें
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं; महिलाओं को मनरेगा से जोड़ें

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं; महिलाओं को मनरेगा से जोड़ें

    राष्ट्र संवाद सं

    आज दिनांक 12.03.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में विकास संबंधी कार्यों/योजनाओं यथा पंचायत, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, बिरसा हरित ग्राम, फूलो झानो आशीर्वाद अभियान, जेएसएलपीएस, जेटीडीएस की मासिक समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।

    _*विभिन्न कार्यों/योजनाओं के प्रगति की हुई समीक्षा*_

    बैठक के क्रम में उपायुक्त द्वारा अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, पीएम जनमन, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास, जल छाजन, जेएसएलपीएस सहित अन्य संबंधित विकास योजनाओं की क्रमवार समीक्षा किया गया।

    बैठक के क्रम में उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 23- 24 एवं 24-25 में दिए गए लक्ष्य, स्वीकृति, प्रथम/द्वितीय एवं तृतीय किस्त भुगतान, फेल्यर पेमेंट, हाउस कंप्लीशन आदि के संबंध में प्रखंडवार जानकारी ली। वहीं फेल्यर पेमेंट, आधार लिंक आदि कारणों को रिजॉल्व करते हुए लाभुकों को भुगतान का निर्देश दिया। वहीं वित्तीय वर्ष 23-24 में दिए लक्ष्य के अनुरूप समीक्षा करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त भुगतान की समीक्षा कर प्रखंडवार लंबित शत प्रतिशत लाभुकों को भुगतान एवं अन्य बिंदुओं पर अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा फाइनल जियो टैगिंग होने के बावजूद भी हाउस कंप्लीशन में खराब स्थिति को देखते हुए लेबर पेमेंट आदि को पूर्ण करते हुए इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। वहीं जियो टैगिंग को लेकर भी कतिपय दिशा निर्देश दिया। उन्होंने अबुआ आवास को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। वहीं दिए गए लक्ष्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत किए जा रहे कार्यों के प्रगति, आवास प्लस 2 सर्वे आदि की समीक्षा सहित दिए गए लक्ष्यों को पूर्ण करने सहित कई बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों को सुनिश्चित हो सके इसके लिए समुचित कार्रवाई करें।

    _*मनरेगा के तहत अधिक लोगों को दें रोजगार*_

    उपायुक्त द्वारा मनरेगा के तहत पीडी जेनरेशन, रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, 100 डेज रोजगार, प्रखंडवार योजनाओं की स्थिति, ओल्ड पेंडिंग स्कीम, सोशल ऑडिट, एनएमएमएस, फेज 2, आधार बेस्ड पेमेंट की स्थिति के अलावा इनकंप्लीट वर्क आदि के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा 100 दिवस रोजगार में अपेक्षित सुधार लाने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया। वहीं उन्होंने सभी योजनाओं की स्थिति, ओल्ड पेंडिंग स्कीम आदि की समीक्षा कर उसे बंद करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिक से अधिक मजदूरों को जोड़ने, महिलाओं को जोड़ने का निर्देश दिया। वहीं बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना एवं अन्य सभी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं इसके अलावा उन्होंने जेएसएलपीएस के कार्यों की समीक्षा कर एसएचजी प्रोफाइल, आरएफ, सीआईएफ, मुद्रा लोन, लखपति दीदी योजना, बागवानी सखी, फ़ुलोझानो आशीर्वाद अभियान, कौशल विकास आदि की समीक्षा किया। उन्होंने जिले में एसएचजी ड्राइव में तेजी लाने का निर्देश दिया।

    वहीं पंचायत के अंतर्गत संचालित कार्यों आदि की समीक्षा करते हुए पंचायत भवनों में पेयजल, जनरेटर, सोलर ऊर्जा, कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट आदि के कार्यों की समीक्षा कर छूटे हुए पंचायतों को संसाधनों से सुदृढ़ करने एवं इसे फंक्शनल बनाने का निर्देश दिया।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा श्रीमती पूनम कुमारी, पीएम आवास सुश्री एल्विन एवं बीपीओ सहित अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनपुंसक कहे जाने पर नाराजगी इतनी बढ़ी कि युवक के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डालकर मार डाला
    Next Article योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने एवं शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति को लेकर दिए गए जरूरी दिशा निर्देश

    Related Posts

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    June 28, 2026

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    June 28, 2026

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दिव्यांग गिरी बाउरी को भेंट की नई ट्राई साइकिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.