Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नपुंसक कहे जाने पर नाराजगी इतनी बढ़ी कि युवक के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डालकर मार डाला
    Breaking News Headlines

    नपुंसक कहे जाने पर नाराजगी इतनी बढ़ी कि युवक के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डालकर मार डाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रुड़की. उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां गे रिलेशन बनाने के दबाव और फिर नपुंसक कहे जाने से गुस्साए 22 वर्षीय युवक ने एक युवक की निर्मम हत्या कर दी. आरोपी ने मृतक के प्राइवेट पार्ट में गन्ना डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

     

     

    यह मामला हरिद्वार के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के हरिपुर टोंगिया गांव का है. पुलिस को दी गई तहरीर में, मृतक शीश कुमार के भाई ने बताया कि उनके गांव के ही रहने वाले प्रमोद पुत्र किशन (22) ने उनके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की. आरोप है कि मारपीट के बाद प्रमोद ने शीश कुमार के प्राइवेट पार्ट में गन्ना घुसा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

    बुग्गावाला थाने में दर्ज मामले के अनुसार, पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि हत्या के सही कारणों का पता चल सके.

    बुग्गावाला थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर ने बताया कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी द्वारा दिए गए निर्देश पर टीम गठित की गई थी. पुलिस की कई टीमों ने दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम ने लड़के के मर्डर में इस्तेमाल गन्ने का डंडा भी उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि सोनू उर्फ शिशू जो उससे लगभग 10 साल बड़ा था.

    आरोपी युवक का कहना था कि वह एक समलैंगिक (गे) था. उसने कई बार अपने साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए कहा था. प्रमोद ने कहा, मैंने मना कर दिया था तो उसने गांव में मेरे नपुंसक होने की अफवाह फैला दी. मेरी मर्दानगी को लेकर अकसर छींटाकशी करता रहता था. कई बार उसे समझाया लेकिन लोगों के सामने मेरी बेइज्जती करता रहता था. इस बात को लेकर उससे कई बार झगड़ा भी हुआ था. मेरे मन में उसके खिलाफ बहुत गुस्सा भरा था. लड़के को सबक सिखाने के लिए उसने खेत में पड़े गन्ने को उसके प्राइवेट पार्ट्स में डाल दिया था. अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर जेल भेज दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, बस ने 2 मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
    Next Article मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं; महिलाओं को मनरेगा से जोड़ें

    Related Posts

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    June 28, 2026

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    June 28, 2026

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.