Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि) बंगलोर का 15वां होली मिलन समारोह 14 मार्च को
    Breaking News Headlines जमशेदपुर

    भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि) बंगलोर का 15वां होली मिलन समारोह 14 मार्च को

    News DeskBy News DeskMarch 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि) बंगलोर का मासिक बैठक समिति के इंदिरा नगर स्थित प्रधान कार्यालय पर आयोजित किया गया। बैठक का शुभारंभ पंडित सतीश मिश्रा के द्वारा मंत्रोच्चार से किया गया।
    समिति के सचिव श्री गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने बैठक का रूपरेखा प्रस्तुत किया तथा महासचिव एल पी सिंह ने सभी का स्वागत किया। पंडित सतीश मिश्रा तथा विजय कुमार (सेवानिवृत्त उपनिदेशक केन्द्रीय सिल्क बोर्ड) एवं उनकी धर्मपत्नी का समिति में आजीवन सदस्यता ग्रहण करने पर अंगवस्त्र तथा मुमैंटो प्रदान कर समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन संजय सिंह उज्जैन के द्वारा स्वागत किया गया। अध्यक्ष संजय सिंह उज्जैन ने अपने संबोधन में पंडित सतीश मिश्रा जैसे ज्ञानी पंडित के समिति में आजीवन सदस्यता ग्रहण करने पर प्रसन्नता जाहिर की साथ ही साथ उन्होंने केन्द्रीय सिल्क बोर्ड के उपनिदेशक विजय कुमार के जैसे प्रबुद्ध व्यक्ति के द्वारा समिति का आजीवन सदस्यता ग्रहण कर समाज सेवा का संकल्प लेने पर भी खुशी जाहिर की।
    होली मिलन समारोह हेतु एक पांच सदस्यीय टीम गठित की गई जिसमें कैप्टन रिपु मर्दन कुमार को अध्यक्ष, पुष्कर कुमार उर्फ मोनू जी को उपाध्यक्ष, एल पी सिंह को व्यवस्थापक, एन के सिंह एवं संजीत आनंद को सह व्यवस्थापक मनोनीत किया गया। होली मिलन समारोह के अध्यक्ष कैप्टन रिपु मर्दन ने बताया कि भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि) बंगलोर इस वर्ष 15वां होली मिलन समारोह कारपोरेशन स्कूल, माया बाजार, जानबुल रोड, वनारपेट, विवेक नगर में 14 मार्च को दिन के 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित करने जा रही है। होली मिलन समारोह में होने वाले होली गीत एवं रंगारंग कार्यक्रम की जानकारी समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री श्रीमती सुनीता पांडेय ने दिया। समिति के कोषाध्यक्ष श्री जे बी सिंह ने होली मिलन समारोह हेतु संभावित आय एवं व्यय पर प्रकाश डाला। होली मिलन समारोह हेतु गठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संस्थापक अध्यक्ष संजय सिंह उज्जैन ने होली आयोजन से संबंधित कुछ आवश्यक निर्देश जारी किए जिसमें मदिरापान या कोई भी मादक पदार्थ का सेवन कर समिति के होली मिलन समारोह में नहीं आने की बात बताई गई। साथ ही साथ अनुसासन का पालन करने पर भी जोर दिया गया। महिलाओं को गुलाल केवल महिलाएं ही लगाएगी । कोई भी पुरुष किसी महिला को अबीर गुलाल नहीं लगाएगा। होली मिलन समारोह में घर में मुल्तानी मिट्टी एवं गुलाब के पंखुड़ियों से तैयार किया गया गुलाल एवं शुद्ध आर्गेनाइजेशन अबीर का प्रयोग किया जाएगा। अन्य किसी भी प्रकार के रंग एवं पानी का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी सदस्य को रंग अबीर लाने की आवश्यकता नहीं है।‌ केवल समिति द्वारा उपलब्ध किए गए अबीर गुलाल का ही प्रयोग किया जाएगा । कोई भी अश्लील गाना नहीं बजाई जाएगी। समिति के ओर से उत्तम लाजवाब भोजन का भी बंदोबस्त किया गया है जिसमें मुख्य रूप से होली में बनाए जाने वाले प्रसिद्ध पकवान पुआ को भी परोसा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोली के दिन घरों में ही रहें मुसलमान, यूपी के बाद बिहार में भाजपा विधायक के बयान पर मचा सियासी घमासान
    Next Article झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा संपन्न

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.