Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होली के दिन घरों में ही रहें मुसलमान, यूपी के बाद बिहार में भाजपा विधायक के बयान पर मचा सियासी घमासान
    Breaking News Headlines

    होली के दिन घरों में ही रहें मुसलमान, यूपी के बाद बिहार में भाजपा विधायक के बयान पर मचा सियासी घमासान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं.इस चुनावी वर्ष में मिथिलांचल के मधुबनी जिले के बिस्फी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरिभूषण ठाकुर (बचौल) के होली और ‘छावा’ फिल्म पर टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर दिए गए बयान को लेकर बिहार में राजनीति गर्म हो गई है. भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि प्रत्येक साल के पूरे वर्ष में 52 दिन जुम्मा आता है. इस बार जुम्मे के दिन ही होली है. रंग, उमंग का यह त्योहार होली साल में एक बार आता है. इसलिए जिन मुस्लिम भाइयों को रंग से परहेज़ है वो जुम्मा के दिन घर से नहीं निकले. जुम्मा की नमाज पूरे वर्ष में बामन होते हैं. एक जुम्मा की नमाज होली पर छोड़ दे तो क्या होगा.इस बयान के बाद पूरे बिहार प्रदेश में राजनीतिक हलकों में एक बड़ा भूचाल ला दिया. इसके बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है. उन्होने कहा कि बचौल का राज है क्या? या उनके बाप का राज है. ये बचौल है कौन?

     

    इस साल होली और रमजान एक ही दिन पड़ने से प्रशासन के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है. इसी बीच बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने मुस्लिम समुदाय को होली के दिन घर में रहने की सलाह दी, जिससे राजनीतिक बहस तेज हो गई है. उनके इस बयान पर जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर (पीके) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और बिहार की कानून-व्यवस्था की तुलना ‘जंगलराज’ से भी बदतर स्थिति से कर डाली.

    मुसलमानों को घर में रहने की सलाह देने वाले बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी लपेटे में ले लिया है. तेजस्वी ने कहा कि बचौल का राज है क्या? या उनके बाप का राज है. ये बचौल है कौन?, कैसे इस तरह का बयान दे सकते हैं. सरकार के मुख्यमंत्री कहां है, अचेत अवस्था में हैं. तेजस्वी ने कहा कि महिलाएं जब अपने सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं, तो मुख्यमंत्री जी उन्हें डांट देते हैं. अति पिछड़ा और दलित महिलाओं को डांट देते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास बचौल को बुलाकर डांटने की हिम्मत है क्या? पता नहीं कहां गायब हैं. वैसे जेडीयू में भाजपा और संघ का पूरा प्रभाव हो ही गया है. आपको बता दें इससे पहले विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा था कि हिम्मत है, तो बिहार और देश से मुसलमानों को बाहर करके दिखाएं.

    वहीं मधुबनी के बिस्फी से भाजपा विधायक ने होली और जुम्मे की नमाज एक दिन पड़ने पर कहा था, कि जुम्मे की नमाज साल में 52 बार होती है, लेकिन होली साल में एक बार ही होती है. ऐसे में मुस्लिम समाज के लोग घरों में ही रहें, और बाहर न निकले. अगर बाहर निकलते हैं, तो बड़ा दिल दिखाएं, उनके ऊपर अगर रंग गिरता है, तो विरोध न करें. बचौल के इस बयान पर अब सियासत तेज हो गई है. भाजपा विधायक के इस विवादित बयान के बाद बिहार प्रदेश में राजनीति करने वाले हर पार्टी के लोग इस बयान पर अपने -अपने राजनीतिक फायदे के लिए नूरा कुश्ती करते देखे जा रहे हैं. अब आने वाले वक्त ही बताएगा कि इस बयान से भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी को कितना नफा-नुकसान पहुंचाती है. वहीं विपक्षी दलों को कितना फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में दिलाती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNHAI अब राज्यों की सड़कों को टेकओवर नहीं करेगा, सड़क मंत्रालय ने बताया यह कारण
    Next Article भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि) बंगलोर का 15वां होली मिलन समारोह 14 मार्च को

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.