Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NHAI अब राज्यों की सड़कों को टेकओवर नहीं करेगा, सड़क मंत्रालय ने बताया यह कारण
    Breaking News Headlines

    NHAI अब राज्यों की सड़कों को टेकओवर नहीं करेगा, सड़क मंत्रालय ने बताया यह कारण

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. राज्यों की सड़कों को नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टेकओवर नहीं करेगा. सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में फैसला लिया है. यानी जो एनएच अथारिटी स्वयं बनाएगा, उसकी ही देखरेख करेगा. उल्लेखनीय है कि एनएचएआई अभी तक देश के तमाम राज्यों के हाईवे को टेकओवर करता था और उसे नेशनल हाईवे बनाता था, जिससे उनकी देखरेख बेहतर होती थी और लो

    गों को आवागमन आसान होता था. लेकिन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने फैसला लिया है कि किसी भी राज्य के नए हाईवे का टेकओवर नहीं करेगा. मंत्रालय ने बताया यह है कारण मंत्रालय के अनुसार राज्य के हाईवे को नेशनल हाईवे का दर्जा देने के बाद उसे एनएच के मानकों के अनुसार बनाना होता है. कई बार यह हाईवे शहरों के अंदर से गुजरते हैं, जिससे चौड़ा करने में परेशानी होती थी. कई बार तरह की बाधाएं आती हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. मंत्रालय के अनुसार अगर किसी शहर में ऐसी जरूरत महसूस की गयी तो वहां पर ग्रीन फील्ड हाइवे का निर्माण करना ज्यादा बेहतर होगा और आसानी से निर्माण कराया जा सकता है. दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क है. यहां पर 6,331,791 किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क है. इसमें 1,45,240 किमी नेशनल हाईवे यानी एनएच है. जिससे 40 फीसदी ट्रैफिक चलता है. एनएच की देखरेख एनएचएआई करता है. देशभर में कुल 599 नेशनल हाईवे हैं. भारत में सड़क व्यवस्था को मुख्य रूप से तीन हिस्सों में बांटा गया है. इनमें नेशनल हाईवे, एक्सप्रेस-वे और स्टेट हाईवे शामिल हैं. नेशनल हाईवे को केंद्र सरकार की ओर से वित्तपोषित किया जाता है. इस तरह घोषित होता था एनएच अगर किसी राजकीय राजमार्ग या एक्सप्रेसवे को एनएच का दर्जा देना होता है तो प्रदेश सरकार को केंद्र से अनुमति मांगनी होती है. राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 की धारा-2 के तहत केंद्र सरकार किसी सड़क को एनएच घोषित करती है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपने देश का कानून संसद में बनता है, नहीं कोई बाबा के दरबार में: प्रशांत किशोर
    Next Article होली के दिन घरों में ही रहें मुसलमान, यूपी के बाद बिहार में भाजपा विधायक के बयान पर मचा सियासी घमासान

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    1Win Casino im Überblick: 5.500 Spiele und 500 Prozent Willkommensbonus

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.