Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपने देश का कानून संसद में बनता है, नहीं कोई बाबा के दरबार में: प्रशांत किशोर
    Breaking News Headlines

    अपने देश का कानून संसद में बनता है, नहीं कोई बाबा के दरबार में: प्रशांत किशोर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    ????????????
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एक दिवसीय यात्रा पर मिथिलांचल की राजधानी दरभंगा में जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने परिसदन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान बाबा बागेश्वर के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई बाबा देश नहीं चलाते हैं. देश में लोकतंत्र है, वह जो चाहे बोल सकते हैं. देश का कानून संसद में बनता है, किसी बाबा के दरबार में नहीं बनता. अगर भाजपा उनके बयान का समर्थन कर रही है तो मोदी और अमित शाह क्यों बोलते हैं कि हम संविधान से बंधे हुए हैं? अगर भाजपा में दम है तो संसद में कह दे कि हम हिन्दू राष्ट्र लागू करेंगे. उसे इसके लिए संसद में कानून लाना चाहिए.

     

     

    प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि इस लोकसभा में जनता ने दिखा दिया कि संविधान बदलने का अधिकार किसी को नहीं है. मधुबनी के बिस्फी के भाजपा विधायक की ओर से कही गयी होली के दिन मुसलमानों को घर से बाहर नहीं निकलने वाली बात पर प्रशांत किशोर ने कहा कि विधायक के बाप का राज है कि जो वो बोलेंगे वही लोग करेंगे. जनता को तय करना है उसे क्या करना है. एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को मुफ्त में मुसलमानों का वोट लेने की आदत है. अब मुसलमान उनके लालटेन से निकल रहे हैं. प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें मुसलमानों को डराने की आदत है कि हमें वोट नहीं दोगे तो भाजपा आ जाएगी. अब मुसलमानों को विकल्प दिख गया है. उसका नाम है जन सुराज. इसलिए तेजस्वी ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं. राजद की लालटेन का किरासन तेल है मुसलमान. जिस दिन मुसलमान बिहार में राजद से निकल जाएंगे उसी दिन से लालटेन का बुझना तय है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाशी के हरीशचंद्र घाट में जलती चिताओं की राख से खेली गई होली, भगवान शिव और भूत प्रेत भी होते हैं शामिल
    Next Article NHAI अब राज्यों की सड़कों को टेकओवर नहीं करेगा, सड़क मंत्रालय ने बताया यह कारण

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.