Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला दिवस : राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यबल में महिलाओं की अधिक भागीदारी का आह्वान किया
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    महिला दिवस : राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यबल में महिलाओं की अधिक भागीदारी का आह्वान किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महिला दिवस : राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यबल में महिलाओं की अधिक भागीदारी का आह्वान किया

    नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

     

     

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय परामर्श को संबोधित करते हुए मुर्मू ने इस बात पर जोर दिया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा और रोजगार में समान अवसर प्रदान करना महत्वपूर्ण है।

    उन्होंने कहा, ‘‘जैसे-जैसे भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी भी उसी गति से बढ़नी चाहिए।’’

     

     

    राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि एक ‘‘आत्मनिर्भर, स्वतंत्र और सशक्त महिला विकसित भारत के निर्माण की कुंजी है।’’

    सभी से आत्मनिर्भरता और सफलता की दिशा में हर कदम पर महिलाओं का समर्थन करने का आग्रह करते हुए मुर्मू ने कहा, ‘‘विकसित भारत का सपना हमारी सामूहिक आकांक्षा है और हमें इसे प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।’’

     

     

    भारतीय महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए मुर्मू ने कहा, ‘‘हमारी बेटियां ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में बहुत बड़ा योगदान दे रही हैं। यह जरूरी है कि समाज उन्हें प्रगति के लिए और भी बेहतर माहौल प्रदान करे।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक आदर्श समाज का निर्माण करना होगा, जहां कोई भी बच्चा, चाहे वह बेटा हो या बेटी, अकेले यात्रा करने या स्वतंत्र रूप से रहने में झिझक महसूस न करे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमप्र : महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के दल ने की मुख्यमंत्री की सुरक्षा
    Next Article झारखंड: हजारीबाग में एनटीपीसी अधिकारी की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    May 31, 2025

    दिनेश कुमार और कुणाल सारंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन

    May 31, 2025

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    May 31, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिनेश कुमार और कुणाल सारंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन

    जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    570 करोड़ के कोयला घोटाले के छह आरोपियों को SC से जमानत, मगर रहना होगा छत्तीसगढ़ से बाहर

    टेल्को थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

    सुबोध श्रीवास्तव ने घाटशिला प्रकरण पर पुलिस प्रशासन की कड़ी निंदा की

    आनंद मार्ग की ओर से पर्यावरण सप्ताह के दूसरे दिन 100 बीज बॉल एवं 100 फलदार पौधे बांटे गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.