Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिवम सिंह हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार
    Breaking News अपराध चाईबासा जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां

    शिवम सिंह हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    शिवम सिंह हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो गिरफ्तार

    सरायकेला जिले के चांडिल कपाली ओपी पुलिस ने सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी शिवम सिंह हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आए युवकों में सोनारी का राहुल दास और कपाली का मोहम्मद आसिफ शामिल हैं. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त चापड़, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है.

     

    साथ ही अभियुक्त राहुल दास का खून से सना कपड़ा भी पुलिस ने जप्त किया है. प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ अरविंद बिन्हा ने बताया मृतक और हत्यारे दोस्त है. उन्होंने बताया मृतक शिवम के भाई का सोनारी मरीन ड्राइव में चाय की दुकान है. उसी जगह आरोपी राहुल दास का भी दुकान है. दुकान को लेकर दोनों अक्सर लड़ाई- झगड़ा करते थे.

     

     

    बुधवार को राहुल ने शिवम के साथ कमारगोड़ा के सुनसान जगह में शराब का सेवन किया. उसके बाद आरोपी ने अपने पास रखे तेजधार चापड़ से सर और गर्दन में कई वार किया जिसमें शिवम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हत्यारे ने भगाने के क्रम में मानगो पुलिया से कांड में प्रयुक्त चापड़ को फेक दिया था. उसके बाद मोहम्मद आसिफ के घर पहुंचकर उसके कपड़े पहनकर भागने की फिराक में था. इस बीच दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गया. वैसे अंदरखाने की माने तो मृतक शिवम सिंह ने हत्यारे के गर्लफ्रेंड से दोस्ती कर ली थी और दोनो साथ घूमने लगे थे.

     

     

    इसकी भनक आरोपी राहुल दास को मिलते ही उसने शिवम सिंह को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था. बता दें कि गुरुवार तड़के शिवम सिंह का शव कपाली के कमारगोड़ा से बरामद किया गया था. जिसके बाद परिजनों के साथ बस्तीवासियों ने सोनारी- डोबो मार्ग को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के निर्देशानुसार टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन
    Next Article राज्य के अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करता रहूंगा: राजेश कुमार शुक्ल

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    सर दोराबजी टाटा: राष्ट्र निर्माण और खेलों के दूरदर्शी प्रणेता

    जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!

    किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    गम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*

    टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

    होटल संचालक पर गोलीबारी का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.