Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी गई
    Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    भाजपा के बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी गई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा के बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी गई

    रांची:  झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बाबूलाल मरांडी को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी।

     

     

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा शासित राज्य में विपक्ष का कोई नेता नहीं था जहां नवंबर 2024 में पिछला विधानसभा चुनाव हुआ था।

    धनवार से विधायक बाबूलाल मरांडी पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष को इस संबंध में एक पत्र में सूचित किया।

    महतो ने कहा कि उनसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मरांडी को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया गया था।

     

     

    महतो ने विधानसभा में कहा, ‘‘मैं बिना किसी देरी के भाजपा को मुख्य विपक्षी दल और बाबूलाल मरांडी को सदन में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता देता हूं।’’

    मरांडी पार्टी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष भी हैं। बृहस्पतिवार को यहां एक बैठक के दौरान मरांडी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

    भाजपा संसदीय बोर्ड ने बुधवार को झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने की घोषणा की थी।

    बैठक के बाद यादव ने कहा कि वरिष्ठ विधायक नवीन जायसवाल, नीरा यादव, राज सिन्हा और प्रकाश राम ने बैठक के दौरान विधायक दल के नेता के रूप में मरांडी के नाम का प्रस्ताव रखा और इसे सभी ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

     

     

    इसके बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर घटनाक्रम की जानकारी दी।

    झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन के 56 विधायक हैं। इसमें झामुमो के 34, कांग्रेस के 16, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा (माले) लिबरेशन) के दो हैं।

    इसके अलावा भाजपा के 21 जबकि ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू), लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास(लोजपा-आरवी) और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के एक-एक सदस्य हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी का दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू, प्रमुख कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की
    Next Article सीता सोरेन पर जानलेवा हमला, पूर्व पीए ने की फायरिंग की कोशिश , हमलावर गिरफ्तार

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.