Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी का दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू, प्रमुख कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी का दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू, प्रमुख कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल गांधी का दो दिवसीय गुजरात दौरा शुरू, प्रमुख कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की

    अहमदाबाद:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के तहत शुक्रवार को सुबह अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान वह पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक 2027 के विधानसभा चुनाव पर केंद्रित होगी।

    अहमदाबाद के हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता पालदी इलाके में कांग्रेस की गुजरात इकाई के मुख्यालय गए।

    पार्टी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सबसे पहले पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेताओं सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

    बाद में वह राज्य के राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों के साथ बैठक में शामिल होंगे।

     

    कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि गांधी ने पहले कहा था कि पार्टी 2027 का गुजरात विधानसभा चुनाव जीतेगी और चुनाव को लेकर काम शुरू करने के लिए वह राज्य का दौरा करेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में 1995 से भाजपा सत्ता में है।

    मीडिया में जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि शुक्रवार शाम को गांधी कांग्रेस के जिला और नगर अध्यक्षों एवं उसके तालुका तथा नगर पालिका प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।

    मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, वह शाम पांच से सात बजे के बीच सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।

    विज्ञप्ति के मुताबकि, गांधी शनिवार को अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उसी दोपहर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का आगामी सत्र आठ-नौ अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाला है। यह राज्य में 64 साल बाद आयोजित किया जाएगा।

     

     

    बैठक की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने पिछले मंगलवार को गुजरात का दौरा किया था।

    कांग्रेस ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में राज्य की 182 सीट में से केवल 17 सीट जीतीं और फिर पांच विधायकों के इस्तीफे के बाद सदन में पार्टी की सदस्य संख्या घटकर अब 12 रह गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची जेल में औचक छापेमारी, उपायुक्त द्वारा एसडीएम धालभूम के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय टीम ने की औचक तलाशी
    Next Article भाजपा के बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी गई

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.