Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील द्वारा बस्तियों में फैलाने वाले गिट्टी डस्ट प्रदूषण की शिकायत
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा स्टील द्वारा बस्तियों में फैलाने वाले गिट्टी डस्ट प्रदूषण की शिकायत

    News DeskBy News DeskMarch 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा स्टील द्वारा बस्तियों में फैलाने वाले गिट्टी डस्ट प्रदूषण की शिकायत
    जमशेदपुर, 6 मार्च : पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे जमशेदपुर में बढ़ते हुए वायु प्रदूषण के बारे में हेम सिंह बागान एरिया सहित आसपास की अनेक बस्तियों के लोगों ने एक पब्लिक पिटीशन झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल पदाधिकारी राम प्रवेश प्रसाद को आज दिया। इस पत्र में लोगों ने लिखा है कि टाटा स्टील लिमिटेड कंपनी ने अपने कारखाने के अंदर पूर्वी छोर पर न्यू कालीमाटी रोड 407 स्टैंड के पीछे करीब साल भर से पत्थर डस्ट प्रदूषण फैलाना शुरू किया है।

     

    जहां से प्रदूषण फैलाया जाता है वह बड़ा भूखंड न्यू कालीमाटी रोड स्थित हेम सिंह बागान की बस्तियों से 5 मीटर की दूरी पर है। बस्ती और प्रदूषण स्थल के बीच में सिर्फ टाटा स्टील की एक चार दीवारी है। इससे पूरा प्रदूषण इन बस्तियों में जाता है। इसके अलावा टाटा स्टील के प्रदूषण वाले भूखंड के तीन तरफ आवासीय इलाके हैं। जिनमें टुइलाडुंगरी, रिफ्यूजी कॉलोनी, बंगाली कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, गुरुद्वारा बस्ती, गाढ़ाबासा, केबुल कॉलोनी, केबुल बस्ती, गोलमुरी, टाटा स्टील के अनेक जीएफ फ्लैट, एनएमएल कॉलोनी वगैरह अनेक बस्तियां और मोहल्ले मौजूद हैं।

     

    यहां की लाखों की आबादी टाटा स्टील का यह नया प्रदूषण झेल रही है। टाटा स्टील कारखाने के अंदर इस बड़े भूखंड पर टाटा स्टील पत्थर की गिट्टी लाकर अनलोड करती है। फिर जेसीबी के माध्यम से उसे डम्पर में लोड कर अन्यत्र ले जाती है। इस क्रम में पत्थर की धूल से भयंकर प्रदूषण होता है। बस्तियों में खड़ी कारें, पेड़ पौधों के पत्ते एवं छत पर सूखते कपड़े इस बात के गवाह हैं कि डस्ट प्रदूषण काफी अधिक और घातक है। सब जानते हैं कि पत्थरों की यह धूल मनुष्य के फेफड़े के लिए अत्यंत हानिकारक है। इस धूल के कारण टीवी के अलावा न्यूमोकोनियोसिस और सिलिकोसिस जैसे नोटीफाएबल रोग होते हैं।

     

    पत्र में अनुरोध किया गया है कि टाटा स्टील लिमिटेड का उक्त घातक प्रदूषण बंद करवा कर बस्तियों के लाखों लोगों के स्वास्थ्य के साथ किया जाने वाला खिलवाड़ बंद कराने की कृपा करें।
    इस संबंध में झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदित्यपुर कार्यालय में रीजनल ऑफिसर राम प्रवेश प्रसाद ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि टाटा स्टील के उस हिस्से में डस्ट प्रदूषण हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि टाटा स्टील ने यहां गिट्टी को अनलोड और लोड करने की अनुमति भी उनसे नहीं ली है। उन्होंने तत्काल इस मामले की जांच करने का आदेश अपने अधीनस्थ पदाधिकारी को दिया।

    टाटा स्टील द्वारा बस्तियों में फैलाने वाले गिट्टी डस्ट प्रदूषण की शिकायत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस
    Next Article जम्मू कश्मीर विधानसभा में भाजपा विधायक ने कठुआ में लापता तीन नागरिकों का मुद्दा उठाया

    Related Posts

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    May 29, 2026

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    May 29, 2026

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमंत शर्मा बयान: अदालत की दखल और राजनीतिक मर्यादा

    PM मोदी: 12 साल का प्रेरक सफर, नए भारत का निर्माण

    यूसील कॉलोनी के जर्जर क्वार्टरों पर प्रबंधन का बड़ा एक्शन, सुरक्षा जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

    रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    गायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

    शिवभक्ति में डूबा गम्हरिया का मणिपुर, भोक्ता पूजा में दिखी अद्वितीय आस्था

    पद्मिनी एकादशी पर अयोध्या पहुंचे आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र

    ट्रेनों की लेटलतीफी पर निगरानी जारी रखने का फैसला, राजनीतिक दलों की उदासीनता पर अफसोस

    “सेवा समर्पण” ने विधायक सरयू राय का किया अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.