बहज़ारों की मौजूदगी में हरागोड़ा में सामूहिक विवाह आज, 19 जोड़े लेंगे सात फेरे
*डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में होगा भव्य आयोजन, बेटियों को मिलेगा आशीर्वाद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान समीप स्थित शाखा मैदान में 7 मार्च को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आशीर्वाद कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी हैं, जिनके नेतृत्व में 19 वर-वधू सात फेरे लेंगे। इस पावन अनुष्ठान में लगभग 20,000 लोग आमंत्रित किए गए हैं, जो इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।
विशेष तैयारियां पूरी, 19 मंडपों में अलग-अलग विधि से संपन्न होंगे विवाह
विवाह समारोह के लिए 19 भव्य मंडपों को विशेष रूप से सजाया गया है, जहां विभिन्न ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। पूरे आयोजन के लिए विस्तृत तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, ताकि वर-वधू और उनके परिजन इस शुभ अवसर का आनंद उठा सकें।
श्री श्री निगमानंद सरस्वती आश्रम से निकलेगी बारात, रामगढ़ का बाजा बजेगा
इस आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। बारात श्री श्री निगमानंद सरस्वती आश्रम से निकलेगी, जिसमें रामगढ़ का प्रसिद्ध बाजा बजेगा। यह बारात बहरागोड़ा मुख्य बाजार का परिभ्रमण करते हुए विवाह मंडप तक पहुंचेगी।
संगीतानुष्ठान और भव्य प्रीतिभोज का आयोजन
विवाह समारोह में परिजनों और आमंत्रित अतिथियों के मनोरंजन के लिए संगीतानुष्ठान भी होगा। साथ ही, भव्य प्रीतिभोज का आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों लोग सम्मिलित होकर भोजन ग्रहण करेंगे।
बेटियों को मिलेगा आशीर्वाद और विदाई में उपहार
इस सामूहिक विवाह में नवविवाहित कन्याओं को विभिन्न प्रकार की सामग्री और उपहार देकर विदाई दी जाएगी, ताकि वे नए जीवन की शुरुआत आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ कर सकें।
बहरागोड़ा के लोग देंगे बेटियों को आशीर्वाद
संयोजक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बहरागोड़ा के लोग बेटियों को आशीर्वाद देने के लिए उत्साहित हैं। यह आयोजन लगातार 9 वर्षों से आयोजित हो रहा है, जिसमें गरीब माता-पिता की बेटियों का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया जाता है। इस पहल के तहत अब तक 200 से अधिक कन्याओं का विवाह कराया जा चुका है।
उन्होंने कहा, “यह विवाह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि समाज की एकता और सहयोग का प्रतीक है। यहां जाति से ऊपर उठकर संपूर्ण समाज बेटियों के कन्यादान में सहभागी होगा।”
बहरागोड़ा में सामाजिक एकता की मिसाल बनेगा यह सामूहिक विवाह समारोह
इस अनूठे आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह है। स्थानीय लोग इसे सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक मान रहे हैं। यह सामूहिक विवाह समारोह न केवल नवविवाहित जोड़ों के जीवन की नई शुरुआत का साक्षी बनेगा, बल्कि समाज में समानता, सहयोग और सेवा की भावना को भी प्रबल करेगा।
पवित्र विवाह बंधन में बंधेगे ये 19 जोड़े
1. सुनीता सिंह (डुमरिया, कोटूशोल) संग दीपक मुंडा (तेतुलडंगा, छोटा पारुलिया)
2. सरस्वती नायक (मौदा) संग सैकत नायक (रंजीतपुर)
3. पुतुल कारेक (डोमजूरी) संग तापश बाडुक (कापासिया)
4. जशोदा खामराई (धोनाडाही) संग जीवन कृष्ण दंडपखट (बेलियाबेरा, आंबी)
5. सोनामुनि सिंह (बनकाटा) संग अजीत सिंह (आखूबेड़ीया)
6. शफेली मुंडा (पुनसीया) संग मनोज मुंडा (पुनसीया)
7. फूलचंद मानकी संग गंगाराम मानकी (मेरिया, जामसोला, मुसाबनी)
8. लक्ष्मी नायक (सोनाकोड़ा, मनुसमुरिया, बहरागोड़ा) संग ईश्वर नायक (सोनाकोड़ा, मनुसमुरिया, बहरागोड़ा)
9. हरिप्रिया नायक (ढेंगाम, केंदाडांगरी, चाकुलिया) संग अशोक नायक (ढेंगाम, केंदाडांग्री, चाकुलिया)
10. मयना कालिंदी (कालीआम, चाकुलिया) संग संदीप मल्लिक (पलजागुल, पश्चिम मिदनापुर)
11. मोनी चौधरी (पीठापुरा, बहरागोड़ा) संग भीम बेरा (पाथरी, बैंदा, बहरागोड़ा)
12. मौसमी पातर (नयाग्राम, मुद्गल, चाकुलिया) संग हुरदानंदा साव (गुहियापाल, बहरागोड़ा)
13. रेवती सबर (गोहलडांगरा, चाकुलिया) संग दीपंकर नायक (सासड़ा, झाड़ग्राम)
14. रानी मुंडा (निरंजनपुर, कुमारडूबी, बड़सोल) संग मोहन मुंडा (छोटाकुलिया, छोटापारुलिया)
15. झूमा नायक (टुकड़ा, बेंदा, चाकुलिया) संग प्रभात नायक (सीजुआ, जांबोनी, झाड़ग्राम)
16. चांदनी मुखी (खुंती) संग कृष्णा मुखी (कुसमी)
17. पूर्णिमा महतो (झरिया, बेंद, चाकुलिया) संग मनोरंजन महतो (जामबेरा, बोधना, पश्चिम बंगाल)
18. झूमा मुंडा (पाथरघाटा, बड़शोल) संग रघु सिंह (जामसोला, चोंदरी, झाड़ग्राम)
19. श्रीमती दास (बनाबुड़ा, कैमी, जामसोला) संग मधुसूदन बेरा (नयाबासान, छोटा पारुलिया, बड़सोल) l