Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मप्र: रीवा में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 5 की मौत और 7 गंभीर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मप्र: रीवा में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 5 की मौत और 7 गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है. इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि बस प्रधान ट्रेवल्स की है. हादसा गुढ़ बाइपास के पास करीब सुबह 6 बजे हुआ है. हालांकि अभी तक मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं कि गई है.बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 लोग सवार थे. सूत्रों के अनुसार, ट्रक से भिड़ंत के कारण बस पलट गई जिस कारण 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. बताया जा रहा है बस तेज रफ्तार में थी और ट्रक सड़क किनारे खड़ा था. तेज रफ्तार में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिस कारण हादसा हो गया. पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है.वहीं, रीवा में बुधवार को एक एन्य सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. बुधवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई थी. एक मिनी ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक को टक्कर मार दी जिस कारण बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने शवों को शव घर में रखवा दिया है. वहीं, हादसे में मृतक युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. हादसा चोरहटा थाने की तिघरा बाईपास में हुआ था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनई झारखंड विधानसभा में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
    Next Article जेवीएम की सरकार आएगी तो दुकानों की होगा पक्कीकरण: अभय सिंह

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.