Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नई झारखंड विधानसभा में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    नई झारखंड विधानसभा में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी इलाके में बनी नई विधानसभा भवन में बुधवार शाम आग लग गई. इमारत के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग से अफरा-तफरी फैल गई. इस हादसे में करोड़ों के सामान जलकर खाक हो गये. इसकी सूचना मिलने पर वहां पहुंची 10 दमकल की गाड़ियों ने लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग से फर्स्ट फ्लोर पर स्थित विपक्ष की गैलेरी में फर्नीचर जलकर खाक हो गये. फर्स्ट फ्लोर में ही जिस तरफ आग लगी, वहीं विधानसभा अध्यक्ष का भी चेंबर है.आग की सूचना पाकर जिला प्रशासन के अधिकारी और विधानसभा सचिव मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. विधानसभा सचिव ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई. हालांकि विधानसभा का निर्माण करने वाली कंपनी मेसर्स रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के कर्मियों ने आग लगने की घटना के पीछे साजिश की आशंका जताई है. उनकी मानें तो आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है.जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम साढ़े सात बजे आग की लपटें उठती देख विधानसभाकर्मियों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने रात दस बजे आग पर काबू पाया. सीलिंग में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है.10 दिसंबर को निर्माण कंपनी की ओर से इस भवन को विधानसभा सचिवालय को हैंडओवर किया जाना था. 465 करोड़ की लागत से बने नए विधानसभा भवन का 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था. 39 एकड़ में फैला झारखंड विधानसभा देश की पहली पेपरलेस विधानसभा है. बता दें कि वर्तमान में झारखंड में विधानसभा चुनाव चल रहा है. चुनाव के बाद निर्वाचित होने वाले विधायकों का इसी नए विधानसभा भवन में स्वागत होना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर
    Next Article मप्र: रीवा में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 5 की मौत और 7 गंभीर

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.