Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्लभ चक्रवात ऑस्ट्रेलिया के तट पर पहुंचा; स्कूल बंद, सार्वजनिक परिवहन थमा
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    दुर्लभ चक्रवात ऑस्ट्रेलिया के तट पर पहुंचा; स्कूल बंद, सार्वजनिक परिवहन थमा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दुर्लभ चक्रवात ऑस्ट्रेलिया के तट पर पहुंचा; स्कूल बंद, सार्वजनिक परिवहन थमा

    ऑस्ट्रेलिया में एक दुर्लभ उष्णकटिबंधीय चक्रवात के प्रभाव के कारण तेज हवाओं और बारिश ने बृहस्पतिवार को पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया, जिसके चलते स्कूल बंद कर दिए गए तथा यातायात रोक दिया गया।

     

    निवासियों ने रेत की बोरियों की कमी से निपटने के लिए ‘पॉटिंग मिक्स’ (जल निकासी को बढ़ावा देने में मददगार पीट मॉस और कार्बनिक पदार्थों जैसे कार्बनिक पदार्थों से बना मिश्रण) खरीदा।

    मौसम विज्ञान ब्यूरो के प्रबंधक मैट कोलोपी ने कहा कि अनुमान है कि उष्णकटिबंधीय चक्रवात ‘अल्फ्रेड’ शनिवार की सुबह सनशाइन कोस्ट क्षेत्र और दक्षिण में गोल्ड कोस्ट शहर के बीच किसी जगह क्वींसलैंड राज्य के तटीय हिस्से को पार करेगा।

    इन दोनों क्षेत्रों के बीच राज्य की राजधानी ब्रिसबेन स्थित है, जो ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा।

     

     

    कोलोपी ने ब्रिसबेन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पहले से ही तटीय क्षेत्रों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही हैं। इनके और अधिक प्रबल होने की संभावना है।’’

    ऐसी संभावना प्रबल है कि चक्रवात ‘अल्फ्रेड’ ब्रिसबेन के पास तट को पार कर जाएगा। 1974 में चक्रवात ‘जो’ गोल्ड कोस्ट से टकराया था और इसके प्रभाव से जबरदस्त बाढ़ आई थी।

    क्वींसलैंड के उष्णकटिबंधीय उत्तर में चक्रवात की घटनाएं आम हैं, लेकिन न्यू साउथ वेल्स राज्य की सीमा पर राज्य के समशीतोष्ण और घनी आबादी वाले दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में चक्रवात की घटनाएं दुर्लभ हैं। चक्रवात 40 लाख से अधिक लोगों की आबादी वाले क्षेत्र से होकर गुजरने वाला है।

    चक्रवात के प्रभाव से तेज हवाओं के साथ बारिश होने के कारण एक बड़े इलाके में बाढ़ आने की आशंका है। आशंका है कि चक्रवात के कारण ब्रिसबेन में तटीय क्षेत्र में स्थित 20,000 से अधिक घर बाढ़ की चपेट में आ सकते है।

     

     

    प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि मौसम की स्थिति खराब होने के कारण बृहस्पतिवार को दक्षिणी क्वींसलैंड में 660 स्कूल और उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में 280 स्कूल बंद कर दिए गए।

    अल्बनीज ने कहा कि संघीय सरकार ने ब्रिसबेन में 310,000 ‘सैंडबैग’ (रेत से भरे बैग) पहुंचाए हैं तथा और अधिक ‘सैंडबैग’ भेजे जा रहे हैं।

    अल्बनीज ने राष्ट्रीय राजधानी कैनबरा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोगों के लिए मेरा संदेश…, चाहे वे दक्षिण-पूर्वी क्वींसलैंड में हों या उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में, हम आपका सहयोग करने के लिए मौजूद हैं। हम आपके साथ हैं।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमान ने गलती से बम गिराए, सात लोग घायल
    Next Article नोएडा: उत्पादों के प्रचार के नाम पर ठगने वाले ‘कॉल सेंटर’ का पर्दाफाश, 13 लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    July 22, 2026

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    July 22, 2026

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.