Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमान ने गलती से बम गिराए, सात लोग घायल
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमान ने गलती से बम गिराए, सात लोग घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमान ने गलती से बम गिराए, सात लोग घायल
    दक्षिण कोरिया के एक लड़ाकू विमान ने बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण के दौरान गलती से एक अन्य असैन्य क्षेत्र पर आठ बम गिरा दिए, जिससे सात लोग घायल हो गए। दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी।

     

    वायुसेना ने एक बयान में बताया कि केएफ-16 लड़ाकू विमान द्वारा “असामान्य रूप से” छोड़े गए एमके-82 बम ‘फायरिंग रेंज’ (बमबारी के लिए निर्धारित क्षेत्र) के बाहर गिरे, जिससे अनिर्दिष्ट असैन्य क्षति हुई।

    उसने कहा कि वह दुर्घटना के कारणों की जांच करने और नुकसान का पता लगाने के लिए एक समिति गठित करेगी। उसने कहा कि लड़ाकू विमान वायुसेना के साथ संयुक्त अभ्यास में भाग ले रहा था।

     

     

    वायुसेना ने आम नागरिकों को हुए नुकसान के लिए माफी मांगी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उसने कहा कि वह पीड़ितों को मुआवजा देगी और अन्य आवश्यक कदम उठाएगी।

    वायु सेना के बयान में यह नहीं बताया गया कि दुर्घटना कहां हुई लेकिन दक्षिण कोरियाई मीडिया ने बताया कि यह दुर्घटना पोचियन शहर में हुई, जो उत्तर कोरिया की सीमा के करीब है।

    ‘योनहाप’ समाचार एजेंसी ने बताया कि पांच आम नागरिक और दो सैनिक घायल हुए हैं। उसने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। उसने यह भी कहा कि सात इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का राशिफल
    Next Article दुर्लभ चक्रवात ऑस्ट्रेलिया के तट पर पहुंचा; स्कूल बंद, सार्वजनिक परिवहन थमा

    Related Posts

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.