Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘होला-महल्ला’ में खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे सिख बच्चे, 9 मार्च को मानगो गुरुद्वारा में होगा आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर

    ‘होला-महल्ला’ में खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे सिख बच्चे, 9 मार्च को मानगो गुरुद्वारा में होगा आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘होला-महल्ला’ में खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे सिख बच्चे, 9 मार्च को मानगो गुरुद्वारा में होगा आयोजन

    प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर के सिख बच्चे अपने खेल प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे, मौका होगा होला-महल्ला खेल स्पर्धा। आगामी 9 मार्च, रविवार को मानगो गुरुद्वारा परिसर में स्थित मैदान में होला-महल्ला खेल स्पर्धा आयोजन किया जायेगा।

     

    इस बाबत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मानगो के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया की विगत दिनों इस खेल प्रतियोगिता को लेकर एक बैठक रखी गयी थी जिसमे यह निर्णय लिया गया की होला-महल्ला को समर्पित खेल आयोजित किये जायेंगे।

     

    बाबा बंदा सिंह बहादर गतका अखाड़ा के तत्वाधान में धार्मिक संस्था धर्म प्रचार कमिटी, जमशेदपुर व गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो द्वारा प्रायोजित होला-महल्ला खेल प्रतियोगिता में जमशेदपुर के सिख बच्चे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
    इस प्रतियोगिता के मद्देनज़र बाबा बंदा सिंह बहादर गतका अखाड़ा, जमशेदपुर के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित कर विभिन्न सब-कमिटियों का गठन कर सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेवारी सौंप दी गयी है। जसवंत सिंह जस्सू , सुखवंत सिंह सुक्खू , गुरशरण सिंह, कृपाल सिंह व बलजीत संसोआ मेंटर के भूमिका में रहेंगे। इस दौरान होला-महल्ला खेलों का इतिहास भी बच्चों से साझा किया जायेगा।

     

    इस सिलसिले में सभी गुरुद्वारा कमिटियों को सूचित कर प्रत्येक गुरूद्वारे में खेल जानकारी सम्बन्धी पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। मानगो गुरुद्वारा के महासचिव के जसवंत सिंह जस्सू ने बताया की इन खेलों में कोई भी सिख भाग ले सकता है तथा स्पर्धा रविवार को सुबह ठीक नौ बजे शुरू होगी जबकि खिलाड़ीयों का रिपोर्टिंग टाइम सुबह साढ़े आठ बजे होगा। विस्तृत जानकारी के लिए 9801106235, 9661319131 और 9939141513 पर संपर्क कर सकते हैं।

     

    खेल प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर, 50 मीटर, रिले दौड़, बाधा दौड़ के अलावा छोटे बच्चों के लिए फन गेम्स व महिलाओं के लिए उनके अनुरूप खेलों के आयोजन किये जायेंगे साथ ही धार्मिक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन होगा। जसवंत सिंह जस्सू ने जमशेदपुर के समस्त सिख अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और स्वयं उन्हें खेल स्थल तक लेकर आयें।
    गौरतलब है कि यह खेल प्रतियोगिता धर्म प्रचार कमिटी पिछले सात सालों से ‘होला-महल्ला’ खेल आयोजित करती आ रही है जिसमे शहर के सभी सिख पूरी उत्सुकता से खेलों में अपनी प्रतिभागिता साबित करतें हैं. इस प्रतियोगिता में केवल सिख खिलाड़ी ही भाग ले सकतें हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग, करनदीप सिंह ने डीसी को किया ट्वीट लगाई गुहार
    Next Article रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व मोटापा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.