Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सरकार का बजट झारखंडवासियों के साथ छलावा, अपनी चुनावी घोषणाओं को भूल गयी हेमंत सोरेन सरकार: पूर्णिमा साहू
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    हेमंत सरकार का बजट झारखंडवासियों के साथ छलावा, अपनी चुनावी घोषणाओं को भूल गयी हेमंत सोरेन सरकार: पूर्णिमा साहू

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत सरकार का बजट झारखंडवासियों के साथ छलावा, अपनी चुनावी घोषणाओं को भूल गयी हेमंत सोरेन सरकार: पूर्णिमा साहू
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को पेश किए गए झारखंड सरकार के बजट को पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अन्य विकास कार्यों को रोककर केवल कागजी आंकड़ों का खेल खेला है, लेकिन धरातल पर इसका कोई असर देखने को मिलेगा इसकी संभावना कम है, जैसे पिछले वर्षों में नहीं दिखा। कहा कि बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को ₹2500 पेंशन देने का वादा पूरी तरह से खोखला साबित हुआ। महिलाओं को ₹450 में गैस सिलेंडर देने का वादा भी हवा में उड़ गया। 10 लाख युवाओं को रोजगार एवं नौकरी, अनुबंधकर्मियों के स्थायीकरण, 15 लाख की अबुआ स्वास्थ्य योजना, किसानों को शून्य ब्याज पर ऋण, ₹3200 प्रति क्विंटल धान की खरीददारी, सभी अनुमंडल में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना जैसे वादों पर एक शब्द नही कहा गया। इस बजट में रोजगार सृजन, किसानों को राहत और गांव- गरीबों के उत्थान के लिए कोई ठोस योजना नही है। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार का यह निराशाजनक बजट झारखंड के लोगों की आकांक्षाओं का गला घोंटने वाला है जिसमें राज्य के सभी वर्गों की अनदेखी की गयी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाढ़े तीन करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला दिशाहीन बजट, हेमंत सरकार से उम्मीद करना अब बेईमानी: भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा
    Next Article हेमंत सरकार का ‘अबुआ’ बजट, असल में ‘बबुआ’ बजट – दिनेश कुमार

    Related Posts

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान, सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल

    June 9, 2026

    यूसीआईएल में ड्यूटी अनुशासन पर सवाल, कर्मचारी-अधिकारियों की मनमानी से कामकाज प्रभावित

    June 9, 2026

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज परेशान, सुविधाओं की बदहाली पर उठे सवाल

    यूसीआईएल में ड्यूटी अनुशासन पर सवाल, कर्मचारी-अधिकारियों की मनमानी से कामकाज प्रभावित

    विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे

    कंक्रीट मिक्सिंग ट्रक और कार में हुई जोरदार टक्कर, एक घंटे रहा सड़क जाम

    शक्ति ऊर्जा महोत्सव का हुआ आयोजन, अतिथियों ने किया भव्य उद्घाटन।

    जनता दरबार से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश, लंबित मामलों पर उपायुक्त सख्त

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ा गम्हरिया में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    जयदा सुवर्णरेखा नदी में जमशेदपुर के डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद शव बरामद, एनडीआरएफ की टीम ने शव निकाला

    चांडिल कॉलेज में कुड़मालि पढ़ाई शुरू करने की मांग

    पुण्यतिथि पर बिरसा स्पोर्टिंग क्लब ने धरती आबा को किया नमन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.