लोक कल्याणकारी एवं आर्थिक विकास को गति देने वाला तथा सभी वर्गों का ख्याल रखने वाला बजट
सुधांशु शेखर।राष्ट्र संवाद
देवघर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने (2025- 26) के झारखंड बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक ,आर्थिक विकास को गति देने वाला तथा लोक कल्याणकारी बजट है। इस बजट के माध्यम से झारखंड राज्य के दलित, गरीब एवं मध्यम वर्ग, महिलाओं, बेरोजगार युवाओं तथा किसानों का खास ध्यान रखा गया है। यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि यह एक विकासशील बजट है जो विकास दर को और भी गति देगा।