Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से होगी शुरु, दो मई को केदारनाथ-4 मई को बद्रीनाथ के खुलेगे कपाट
    Breaking News Headlines

    चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से होगी शुरु, दो मई को केदारनाथ-4 मई को बद्रीनाथ के खुलेगे कपाट

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. उत्तराखंड की चारधाम यात्रा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनेत्री 30 अप्रैल से शुरू होगी. इस यात्रा के लिए पंजीकरण 11 मार्च से शुरू होगा. हर बार की तरह इस बार भी यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को आधार कार्ड से जोडऩे की तैयारी चल रही है. इससे चारीधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा में मदद मिलेगी.

     

     

    इस साल गंगोत्री व यमुनेत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल से खुलेंगे. यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 मार्च से शुरू होगा. केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे. वहीं बद्रीनाथ धाम 4 मई को खोला जाएगा. पिछले वर्ष 46 लाख से ज्यादा लोग चारीधाम यात्रा पर गए थे. पिछली बार यात्रा शुरू होने से पहले रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आई थी, वहीं बिना रजिस्ट्रेशन के जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

    इसलिए इस बार 60 प्रतिशत ऑनलाइन व 40 फीसदी ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन होगा. यात्रा शुरू होने से 10 दिन पहले ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 मार्च से शुरू होगा. ऑनलाइन पंजीकरण उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइटपर किया जाएगा. पंजीकरण के लिए हरिद्वार व ऋषिकेश में 20-20 व विकासनगर में 15 ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर खोले जाएंगे.

    यात्रा से एक महीने पहले किसी भी वीआईपी दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी. सभी श्रद्धालुओं को सामान्य प्रक्रिया से ही दर्शन करने होंगे. यात्रा मार्ग को छोटे-छोटे सेक्टरों में बांटा जाएगा. हर 10 किलोमीटर पर पुलिस पोस्ट होंगी. अतिरिक्त पुलिस बल के जरिए ड्रोन व हेलीकॉप्टर से भी निगरानी की जाएगी. आवश्यक यात्रियों के लिए नि:शुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था भी की जायेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स ने सेमीकंडक्टर पैकेजिंग में क्रांति लाने के लिए यूएस-आधारित डेका टेक्नोलॉजीज के साथ हाथ मिलाया
    Next Article प्रोसेस्ड, फास्ट फूड के सेवन से पनपती स्वास्थ्य समस्याएँ

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    May 28, 2026

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.