Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने झारखंड विधानसभा में उठाया हजारीबाग हिंसा का मुद्दा, जांच की मांग की
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा ने झारखंड विधानसभा में उठाया हजारीबाग हिंसा का मुद्दा, जांच की मांग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा ने झारखंड विधानसभा में उठाया हजारीबाग हिंसा का मुद्दा, जांच की मांग की

    रांची: झारखंड में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाशिवरात्रि के दिन हजारीबाग के इचाक में हुई हिंसा का मुद्दा बृहस्पतिवार को विधानसभा में उठाया और इन झड़पों के संबंध में निष्पक्ष एवं गहन जांच कराए जाने की मांग की।

    महाशिवरात्रि के दौरान धार्मिक झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प में बुधवार को कई लोग घायल हो गए थे।

     

     

    सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हजारीबाग झड़प को लेकर राज्य विधानसभा में हंगामा किया और निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराए जाने की मांग की।

    उन्होंने सरकार से वहां शांति बहाल करने की अपील की।

    विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने विधायकों को आश्वासन दिया कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने विधायकों से प्रश्नकाल में बाधा नहीं पहुंचाने का आग्रह किया।

    बरकट्ठा से भाजपा विधायक अमित यादव ने कहा कि बुधवार की घटना में कई मोटरसाइकिल और ऑटो रिक्शा में आग लगा दी गई।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को हस्तक्षेप कर वहां शांति बहाल करनी चाहिए। इसके अलावा, मंत्री इरफान अंसारी को भाजपा कार्यकर्ताओं पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।’’

    बाद में भाजपा सदस्य अपनी सीट पर बैठ गए और प्रश्नकाल के दौरान सदन की कार्यवाही चलने दी।

    इससे पहले, हजारीबाग से भाजपा के विधायक प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा की एक समिति द्वारा हजारीबाग झड़प की जांच कराए जाने की मांग की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन देवघर में महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए सम्मिलित, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव बारात को किया रवाना
    Next Article आपदा में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

    Related Posts

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    September 18, 2026

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    September 18, 2026

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    September 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    टिनप्लेट हादसे के बाद गरमाया माहौल, मुआवजे की मांग पर धरना

    जमशेदपुर में त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    दिनदहाड़े सैलून संचालक पर चाकू से हमले के विरोध में एकजुट हुए दुकानदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.