Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चैंपियन ट्रॉफी में चैंपियन की तरह एंट्री पाकिस्तान चारोखाने चित्त
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चैंपियन ट्रॉफी में चैंपियन की तरह एंट्री पाकिस्तान चारोखाने चित्त

    News DeskBy News DeskFebruary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चैंपियन ट्रॉफी में चैंपियन की तरह एंट्री, पाकिस्तान चारोखाने चित्त,बंध गया पुलिंदा

     

    भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का एक और मैच अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम अब इस आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बिल्कुल करीब पहुंच गई है। अब देखना इतना होगा कि टीम इंडिया पहले नंबर पर फिनिश करती है या फिर उसका नंबर दूसरा आता है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए महामुकाबले में एक बड़ी जीत दर्ज की है। पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को कम स्कोर पर रोक दिया, इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मैच को अपने कब्जे में कर लिया।

    चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से तीन मैच जीत चुकी है टीम इंडिया

    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की बात की जाए तो इस मैच से पहले तक दोनों टीमें एक दूसरे के सामने पांच बार आई थीं। इसमें से तीन मैच पाकिस्तान ने जीते थे, वहीं दो ही मैच टीम इंडिया जीत पाई थी। लेकिन अब भारतीय टीम ने यहां भी पाकिस्तान जितनी ही जीत हासिल कर ली हैं। यानी अब छह मैचों के बाद दोनों टीमों ने तीन तीन मैच जीते हैं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में पाकिस्तानी टीम एक भी बार मैच में नजर नहीं आई। भारत ने करीब करीब एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को पटकनी दी है।

    टीम इंडिया की सेमीफाइनल की सीट  पक्की
    टीम इंडिया की सेमीफाइनल की सीट पक्की सी हो गई है। टीम इंडिया ने जहां अपने खेले गए दोनों मैच जीत लिए हैं, वहीं पाकिस्तान को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने पहले बांग्लादेश को हराया और उसके बाद पाकिस्तान को चारोखाने चित्त कर दिया। पाकिस्तान को पहले न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरे मैच में भारत ने बुरी तरह से हरा दिया। अब पाकिस्तान का एक मैच ​बाकी है। उसमें से बांग्लादेश से ​भिड़ना है।

    बंध गया पुलिंदा पाक का
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्गीय मदन मोहन सिंह और स्वर्गीय सचिदानंद राय के समान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    August 25, 2026

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    August 25, 2026

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    अर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया

    सीजेपी का दिल्ली में बड़े मार्च का ऐलान : 5 सितम्बर से फिर गूंजेगी छात्रों की आवाज

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.