
सांसद बिद्युत बरण महतो ने रेलवे स्टेशन से बागबेड़ा बड़ौदा घाट सड़क के बीच में पड़ने वाले पुलिया के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
राष्ट्र संवाद संवाददाता
सांसद बिद्युत बरण महतो ने रेलवे स्टेशन से बागबेड़ा बड़ौदा घाट सड़क के बीच में पड़ने वाले पुलिया के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
उल्लेखनीय की स्टेशन से लेकर बागबेड़ा बड़ौदा घाट के सड़क का निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य सांसद बिद्युत बरण महतो ने अपने प्रथम कार्यकाल में संपन्न कराया था। उसे समय लगभग 3 किमी लम्बी सड़क का निर्माण कार्य किया गया था । सांसद श्री महतो ने विभिन्न विभागों एवं रेलवे से तमाम औपचारिकताओं को पूरा करवाते हुए इसे संपन्न कराया था ।इस सड़क के बीच में पुलिया का काम तकनीकी कारणों से अधूरा रह गया था।जिसके कारण बागबेड़ा बस्ती एवं बडौदा घाट के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।इन परेशानियों के मद्देनजर सांसद श्री महतो ने विभिन्न समय में विभिन्न स्तरों पर इसका निदान करने के लिए प्रयत्न किया और अंततः यह पूरा हुआ।तकनीकी कारणों से यहां पर बॉक्स ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है जिससे कि आवागमन को सुगम बनाया जा सके।आज शिलान्यास के अवसर पर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार विशेष रूप से उपस्थित थे। यह कार्य पथ निर्माण विभाग के द्वारा संपन्न कराया जाएगा।आज इस अवसर पर मुख्य रूप से बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, जिला पार्षद कविता परमार, हरेंद्र सिंह, सुबोध झा, मुकेश सिंह ,राजकमल यादव, नीनू कुदादा, जमुना हांसदा, गोपाल ओझा, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित थे।

