Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे

    नयी दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    इस समारोह के राष्ट्रीय राजधानी के मध्य स्थित विशाल मैदान में दोपहर करीब 12 बजे आयोजित किये जाने की उम्मीद है।

     

     

    इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘25,000 से अधिक पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों की 15 से अधिक कंपनियां कड़ी निगरानी रखेंगी।’’

    उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ‘मजबूत’ सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

    उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा योजना के अनुसार, रामलीला मैदान और उसके आसपास अर्धसैनिक बलों के साथ 5,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। हमने 2,500 से अधिक रणनीतिक बिंदुओं की पहचान की है, जहां भारी तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।’’

     

     

    विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) रवींद्र यादव ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया कि दिल्ली पुलिस पिछले दो दिन से इस आयोजन की तैयारी कर रही है।

    पुलिस के अनुसार, कमांडो, त्वरित प्रतिक्रिया दल, पीसीआर वैन, एसडब्लयूएटी (स्वाट) टीम को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जाएगा, जबकि ‘स्नाइपर’ पास की ऊंची इमारतों पर तैनात किए जाएंगे।

    पुलिस ने कहा कि चेहरे की पहचान करने वाले कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गली-मोहल्ले पर नजर रखी जाएगी।

    पुलिस की ओर से जारी यातायात परामर्श के अनुसार, यातायात को सुभाष पार्क टी-पॉइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ, अजमेरी गेट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, डीडीयू मार्ग लाल बत्ती और झंडेवालान के गोल चक्कर से परिवर्तित किया जाएगा।

     

     

     

    बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक बहादुर शाह जफर मार्ग (आईटीओ से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक), अरुणा आसिफ अली रोड, मिंटो रोड, कमला मार्केट से हमदर्द चौक, रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट और अजमेरी गेट से कमला मार्केट और आसपास के इलाकों में यातायात परिवर्तन के साथ पाबंदी लगाई जा सकती है।

    परामर्श में कहा गया है, ‘‘नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए पहाड़गंज की तरफ के रास्ते का उपयोग करें और अजमेरी गेट की ओर जाने से बचें।’’

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराकर भाजपा 26 साल बाद सत्ता में आई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article11 प्रखंडों में आयोजित हुआ भूमि विवाद समाधान दिवस
    Next Article जमशेदपुर में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘लॉकडाउन के मया‘ का पोस्टर लॉन्च

    Related Posts

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    August 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    August 5, 2026

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

    विदेशों से 2019 से अब तक 274 भगोड़े लाए गए वापस, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी, बड़ी कूटनीतिक जीत

    राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने के मामले में हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

    बिग बॉस 20 का पहला टीजर जारी, सलमान खान के करण अर्जुन वाले इशारे ने बढ़ाई सस्पेंस की हलचल

    संसद में पास हुआ जन्म-मृत्यु बिल, बना नया कानून, बदल गए रजिस्ट्रेशन के ये बड़े नियम, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.