Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 11 प्रखंडों में आयोजित हुआ भूमि विवाद समाधान दिवस
    Breaking News चाईबासा सरायकेला-खरसावां

    11 प्रखंडों में आयोजित हुआ भूमि विवाद समाधान दिवस

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    11 प्रखंडों में आयोजित हुआ भूमि विवाद समाधान दिवस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी प्रखंडों में भूमि विवाद संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रत्येक बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पहला भूमि विवाद समाधान दिवस के मौके पर संबंधित अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारी की मौजूदगी में डुमरिया थाना, कोवाली थाना, जादूगोड़ा थाना, धालभूमगढ़ थाना, गुड़ाबांदा थाना, बहरागोड़ा थाना, श्यामसुंदरपुर थाना, बोडाम थाना, घाटशिला थाना, कमलपुर थाना और पटमदा थाना, परसुडीह थाना और एमजीएम थाना परिसर में शिविर का आोयजन किया गया। इस दौरान भूमि सीमांकन, नामांतरण, भूमि दखल, म्यूटेशन आदि से संबंधित आवेदन फरियादियों से लिए गए। आज के शिविर में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 14 का मौके पर निष्पादन किया गया।

     

     

    उपायुक्त ने भूमि विवाद समाधान दिवस को लेकर कहा कि प्राय: ऐसे मामले संज्ञान में आते हैं जिसमें भूमि से संबंधित छोटी-मोटी त्रुटियों के कारण संबंधित व्यक्ति राजस्व कार्यालय एवं अन्य सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाते रहते है। उचित फोरम पर भूमि से संबंधित समस्याओं का निदान नही होने के कारण कई बार व्यक्ति अदालत का भी रूख करते हैं, जिसमें राज्य सरकार आवश्यक पक्षकार होती है। उक्त समस्या का निदान नही होने से समाज में असंतोष भी बढ़ता है तथा कई बार विधि-व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न होती है । कई अपराधिक काण्ड के उदभेदन में अन्ततः भूमि संबंधी विवाद प्रकाश में आता है । इन सभी परिस्थिति को देखते हुए प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को भूमि विवाद समाधान दिवस के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

     

     

    विदित हो कि अंचल अधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत किसी थाने में (पूर्व सूचना अनुसार) संबंधित राजस्व उप निरीक्षक, अंचल निरीक्षक, अन्य अंचल कर्मी एवं आवश्यक राजस्व कागजातों के साथ पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्ण 03:00 बजे तक उक्त कैम्प में उपस्थित रहकर समस्या की सुनवाई करते हैं। सभी सीओ को विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन शिविर के अगले 02 कार्य दिवस में जिला राजस्व कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। संबंधित थाना प्रभारी को भी कैम्प में उपस्थित रहने एवं आपसी समवन्वय से शिविर के सफल आयोजन का निर्देश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेलगाम अपराधियों का तांडव, धतकीडीह में दिनदहाड़े गोलीबारी, घटनास्थल पर पहुंचे ,सिटी एसपी और सीसीआर डीएसपी
    Next Article दिल्ली में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे

    Related Posts

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    August 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    August 5, 2026

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    अनुच्छेद 370 निरस्त करने के सात वर्ष पूरे होने पर सुरक्षा बढ़ी, जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

    आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया, महंगाई का घटाया

    केरल में भारी बारिश जारी, और अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

    विदेशों से 2019 से अब तक 274 भगोड़े लाए गए वापस, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी, बड़ी कूटनीतिक जीत

    राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करने के मामले में हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

    बिग बॉस 20 का पहला टीजर जारी, सलमान खान के करण अर्जुन वाले इशारे ने बढ़ाई सस्पेंस की हलचल

    संसद में पास हुआ जन्म-मृत्यु बिल, बना नया कानून, बदल गए रजिस्ट्रेशन के ये बड़े नियम, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.