Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार की शिवांगी नौसेना की पहली महिला पायलट बनीं
    Breaking News बिहार राष्ट्रीय

    बिहार की शिवांगी नौसेना की पहली महिला पायलट बनीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर की सब लेफ्टिनेंट शिवांगी स्वरूप ने नौसेना की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल किया है. प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद शिवांगी को पिछले साल जून में वाइस एडमिरल एके चावला ने औपचारिक तौर पर नौसेना में शामिल किया था.शिवांगी ने सोमवार को अपना ऑपरेशन प्रशिक्षण पूरा कर लिया और कोच्चि बेस पर ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल हो गईं. 24 वर्षीय शिवांगी निगरानी विमान डोर्नियर-228 को उड़ाएंगी. यह विमान हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा तैयार किया गया है.

    बचपन में हेलीकॉप्टर को देख ली प्रेरणा

    पायलट बनने की इच्छा के संबंध में शिवांगी ने बताया कि बचपन में उनके घर के नजदीक एक हेलीकॉप्टर को उतरते हुए देखा और इसके बाद ठान लिया कि वह पायलट बनेंगी. शिवांगी ने कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहीं थी और अंतत यह दिन उनके जीवन में आ ही गया. इसे शानदार अनुभव बताते हुए शिवांगी ने कहा, अब मैं तीसरे चरण का प्रशिक्षण पूरा करने के लिए काम करूंगी.

    मुजफ्फरपुर में हुई पढ़ाई

    शिवांगी के पिता सरकारी स्कूल में अध्यापक और मां गृहणी हैं. शिवांगी ने प्रारंभिक शिक्षा मुजफ्फरपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल से हासिल की. इसके बाद सिक्किम मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान से बीटेक किया. शिवांगी ने 27 एनओसी कोर्स के तहत एसएसी (पायलट) परीक्षा उत्तीर्ण की और नेवी में कमीशन हासिल किया.

    इन्हें भी मिला ऐसा गौरव

    इसी साल वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत पहली महिला पायलट बनीं थीं. भावना को लड़ाकू जेट विमान उड़ाने की पात्रता प्राप्त है. वहीं, कराबी गोगाई नौसेना की पहली महिला डिफेंस अटैची हैं. असिस्टेंट लेफ्टिनेंट कमांडर गोगाई अगले माह रूस में तैनात की जाएंगी. वे कर्नाटक के करवार बेस पर रूसी भाषा में कोर्स कर रही हैं. वे युद्धपोत के निर्माण और उनकी मरम्मत में माहिर मानी जाती हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकश्मीर की पहली आईएएस रेहाना बशीर
    Next Article न्याय योजना से देश में एक भी गरीब नहीं बचता:राहुल गांधी

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.