Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली चुनाव: बीजेपी का संकल्प पत्र पार्ट-2 केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा, ऑटो वालों के लिये ये ऐलान
    Breaking News Headlines

    दिल्ली चुनाव: बीजेपी का संकल्प पत्र पार्ट-2 केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा, ऑटो वालों के लिये ये ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जबरदस्त तरीके से अपनी कमर कसती हुई दिखाई दे रही है. एक और संकल्प पत्र पार्टी की तरफ से जारी किया गया है, जिसमें शिक्षा के स्तर पर कई बड़े-बड़े वादे करके लोगों का दिल जीतने की कोशिश की गई है.

    उन्होंने केजी से लेकर पीजी तक फ्री में शिक्षा का ऐलान किया है. साथ ही ऑटो और कैब वालों की भी मौज करा दी है. साथ ही भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए बड़े वादे भी किए गए हैं. आइए जानते हैं अपने दूसरे संकल्प पत्र में बीजेपी ने किन-किन बड़ी चीजों का ऐलान करते हुए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की चिंता बढ़ दी है.

     

     

    ये किया ऐलान

    – दिल्ली में सरकारी शिक्षण संस्थानों में जरूरतमंद छात्रों को केजी से लेकर पीजी तक फ्री में शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी.
    – आम आदमी पार्टी द्वारा जो कुशासन और भ्रष्टाचार किया गया है, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाया जाएगा. इसके अंतर्गत एक एसआईटी का गठन होगा.
    – बिना बहाने या आरोप, पड़ोसी राज्य, एमसीडी, एनडीएमसी और केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली के नागरिकों की परेशानी का हल निकालेंगे.
    – युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे.
    – घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख रुपये का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव उपलब्ध करवाई जाएगी.
    – साथ ही ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए वेलफेयर बोर्ड 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा और वाहन बीमा और उनके बच्चों के लिए स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाई जाएगी.
    – वहीं, अनुसूचित जाति के स्टूडेंट्स को डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर स्टाइपेंड योजना के अंतर्गत 1 हजार रुपये महीने का स्टाइपेंड दिया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले बीजेपी महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कई बड़े ऐलान कर चुकी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुप्त नवरात्र दस महाविद्याओं की साधना की जाती
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, केंद्रीय कमेटी एवं केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.