Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जंगल क्षेत्र में डीसी एसपी ने अफीम के फसल को किया नष्ट
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जंगल क्षेत्र में डीसी एसपी ने अफीम के फसल को किया नष्ट

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जंगल क्षेत्र में डीसी एसपी ने अफीम के फसल को किया नष्ट

    बंदगांव जागरूकता अभियान को लेकर ग्रामीणों संग किया बैठक
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना
    चक्रधरपुर :पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत बंदगांव प्रखंड के टोकदा गांव में डीसी कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी व स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित जिला परिषद सदस्य जसफीन हमसाय ने, मानकी-मुंडा, ग्रामीणों की उपस्थिति में अफीम की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों को अफीम की खेती के स्थान पर पारंपरिक खेती-बाड़ी, बागवानी, पौधारोपण आदि हेतु प्रेरित किया गया. साथ ही इस अवसर पर मौजूद ग्रामीणों के बीच गरमा धान बीज, फलदार पौधा व अन्य बीजों का वितरण किया गया.इस दौरान अफीम की फसल को स्वेच्छा से नष्ट करने वाले ग्रामीणों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनको प्रोत्साहित भी किया गया. इस क्रम में उपायुक्त के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारी एवं अन्य ग्रामीणों के द्वारा अफीम की खेती न करने तथा इसको विनष्ट करने में प्रशासन को सहयोग करने और स्थानिक ग्रामीणों को परंपरागत खेती की ओर प्रेरित करने का शपथ भी लिया गया. जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत टिमड़ा गांव तथा इसके आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल व वनरक्षी आदि के द्वारा तकरीबन 20 एकड़ में लगे अफीम की खेती को पूर्णतः विनष्ट किया गया.

    इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध पूरे राज्य में अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में जिला अंतर्गत पिछले तीन माह से निरंतर अफीम की फसल को विनष्ट करने का कार्य प्राथमिकता के तौर पर जारी है. इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानकी-मुंडा, ग्रामीण आदि के सहयोग से जिले के सुदूरवर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों में टीम को भेज कर फसल विनष्टीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने कहा कि आज बंदगांव के क्षेत्र में संचालित कार्यवाही के दौरान स्थानीय वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को भूमि की प्रकृति आदि ज्ञात करने हेतु संसूचित किया गया है. यदि अवैध अफीम की खेती की भूमि रैयत की पाई जाती है, तो संबंधित रैयत के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने हेतु भी निर्देशित किया गया है. उन्होंने कहा कि अफीम की खेती के विरुद्ध जिले में लगातार अभियान संचालित किए जाते रहेंगे तथा संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी.इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध अफीम की खेती विनष्टीकरण की कार्रवाई में अब तक जिले में तकरीबन 500 एकड़ भूमि में लगे फसल को पूरी तरह से नष्ट किया गया है.साथ ही इसमें संलिप्त 5 लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है .तथा कुल 16 एफआईआर भी दर्ज किए गए हैं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं वन विभाग के सहयोग से ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है.इस मौके पर बीडीओ रिचा क्रिस्टीना इन्दवार ,सीओ भीकम कुमार ,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह,विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई , बीईईओ रंजना पांडे, बंदगांव थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल, टेबो थाना प्रभारी बिक्रम कुमार, कराईकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार,तिरथ जामुदा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय ने कुंभनगरी के लिए बस रवाना किया
    Next Article ‘सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.