Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं एकलव्य विधालय से संबंधित आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं एकलव्य विधालय से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं एकलव्य विधालय से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के करें समुचित कार्रवाई – उपायुक्त

    आज दिनांक 17.02.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं एकलव्य विधालय से संबंधित बैठक आहूत किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के तहत 17 विभागों के समन्वित प्रयासों से लाभुकों को लाभ पहुंचाना है। अभियान के तहत सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, आजीविका के क्षेत्र में कमियों को दूर करते हुए जनजातीय क्षेत्रों एवं समुदायों के समग्र और सतत विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तथा इसके उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अभियान के समुचित क्रियान्वयन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से जुड़ी सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत जनजातीय समुदायों के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल, स्वच्छता एवं रोजगार के अलावा जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की योजनाओं सहित राज्य की योजनाओं से जोड़ें ताकि जनजातीय क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता बढ़े एवं उन्हें सामाजिक-आर्थिक रूप से अत्यधिक सक्षम बनाया जा सके।

    वहीं आहूत बैठक में बताया गया कि उक्त अभियान के तहत बहुउद्देशीय विपणन केंद्र के निर्माण हेतु नाला प्रखंड के चिन्हित स्थल पर भूमि का चयन किया गया, इसके अलावा आवासीय बालक उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुंडहित के विद्यालय भवन, छात्रावास, खेलकूद मैदान, शिक्षक आवास, लैब, लाइब्रेरी निर्माण आदि को लेकर भूमि उपलब्धता संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा कर समुचित अग्रतर कार्रवाई के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया गया।

    *_वहीं बैठक में एकलव्य विद्यालय को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों से समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने उक्त के संदर्भ में एक कमिटी बनाने का निर्देश दिया।_*

    _*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी श्री अबिश्वर मुर्मू, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार घोष सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं पोस्ट मैट्रिक योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति की स्वीकृति एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 37 वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    June 7, 2026

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.