Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आप के तीन पार्षद भाजपा में शामिल, महापौर चुनाव में पार्टी के जीतने की संभावना बढ़ी
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    आप के तीन पार्षद भाजपा में शामिल, महापौर चुनाव में पार्टी के जीतने की संभावना बढ़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आप के तीन पार्षद भाजपा में शामिल, महापौर चुनाव में पार्टी के जीतने की संभावना बढ़ी

    नयी दिल्ली:  आम आदमी पार्टी (आप) के तीन पार्षद शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिससे दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी महापौर चुनाव में पार्टी की जीत की संभावना बढ़ गई है।

    पार्षदों का स्वागत करते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में सही समय पर केंद्र, विधानसभा और नगर निगम स्तर पर ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार होगी, जो इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने की राजधानी के रूप में विकसित करेगी।

     

     

    इन तीन पार्षदों में अनीता बसोया (एंड्रयूज गंज), निखिल चपराना (हरि नगर) और धर्मवीर (आर के पुरम) शामिल हैं। सचदेवा ने कहा कि ये पार्षद दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं।

    विधानसभा चुनावों में हाल में मिली शानदार जीत के बाद, भाजपा महापौर का पद हासिल करके दिल्ली में ‘‘ट्रिपल इंजन सरकार’’ की उम्मीद कर रही है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा की 70 सीट में से 48 पर जीत हासिल करके आप को सत्ता से बाहर कर दिया।

    महापौर का चुनाव अप्रैल में होना है। नवंबर 2024 में हुए पिछले महापौर चुनाव में आप ने तीन मतों से जीत हासिल की थी। पार्षदों के अलावा, दिल्ली के सात लोकसभा सदस्य (सभी भाजपा के), तीन राज्यसभा सदस्य (सभी आप के) और 14 मनोनीत विधायक दिल्ली नगर निगम के महापौर और उप महापौर के लिए होने वाले चुनाव में मतदाता हैं।

     

     

    तीन पार्षदों के शामिल होने के साथ ही भाजपा के पार्षदों की संख्या अब आप के पार्षदों से अधिक हो गई है। भाजपा नेताओं ने बताया कि भाजपा अपने 10 विधायकों को एमसीडी में मनोनीत करने जा रही है, जबकि आप के चार विधायक निगम के लिए मनोनीत होंगे।

    पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के आठ और आप के तीन पार्षद जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। साल 2022 के एमसीडी चुनाव में आप ने 134 वार्ड में जीत हासिल की थी, भाजपा ने 104, कांग्रेस ने नौ और निर्दलीयों ने तीन वार्ड में जीत दर्ज की थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का मसौदा तैयार किया: मांडविया
    Next Article विधानसभा अध्यक्ष के पहल से कुंडहित सीएचसी को मिलेगा तीन डॉक्टर,क्षेत्र के लोगों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.