Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विभागों के बंटवारे को लेकर भाजपा में आंतरिक खींचतान : आतिशी का दावा
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    विभागों के बंटवारे को लेकर भाजपा में आंतरिक खींचतान : आतिशी का दावा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विभागों के बंटवारे को लेकर भाजपा में आंतरिक खींचतान : आतिशी का दावा

    नयी दिल्ली:  दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों में विभागों के आवंटन को लेकर ‘‘आंतरिक खींचतान’’ मची है।

    आतिशी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा नेता सार्वजनिक धन के लालच में मंत्री पद को लेकर ‘‘झगड़’’ रहे हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का अपने चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने का कोई इरादा नहीं है।

     

     

    आतिशी ने कहा, ‘‘हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि भाजपा वादे पूरे करने में विफल रहने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को दोषी ठहराने की योजना बना रही है। वे दावा करेंगे कि दिल्ली सरकार के पास पिछली आप सरकार के कारण पैसा नहीं है।’’

    उन्होंने ‘आप’ सरकार के वित्तीय ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिल्ली का बजट 2014-15 में 31,000 करोड़ रुपये था जो 2024-25 में बढ़कर 77,000 करोड़ रुपये हो गया है।

    आतिशी ने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में दिल्ली का बजट 2.5 गुना बढ़ गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार से विरासत में मिले कर्ज को भी चुका दिया है।’’

     

     

    उन्होंने मांग की कि भाजपा बिना किसी देरी के अपने सभी वादों को लागू करे विशेष रूप से महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने का वादा।

    हाल में संपन्न 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली भाजपा ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की घोषणा नहीं की है। पार्टी ने 48 सीट जीतीं, जबकि आप 22 सीट पर सिमट गई जो 2020 की 62 सीट की तुलना में काफी कम हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआवास बचाओ संघर्ष समिति के अनुरोध पर ईचागढ़ विधायक पहुंची आदित्यपुर,हर संभव सहयोग का दिलाया भरोसा
    Next Article नरेन्द्र मोदी विचार मंच के तीसरे वर्ष भी सामूहिक विवाह का आयोजन

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.