Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारादाहा पंचायत भवन में रंग रोगन एवं रिपेयरिंग कार्य प्राक्कलन राशि के मुताबिक नहीं हो रहा है
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बारादाहा पंचायत भवन में रंग रोगन एवं रिपेयरिंग कार्य प्राक्कलन राशि के मुताबिक नहीं हो रहा है

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बारादाहा पंचायत भवन में रंग रोगन एवं रिपेयरिंग कार्य प्राक्कलन राशि के मुताबिक नहीं हो रहा है

    जिला परिषद एवं संवेदक द्वारा घटिया कार्य किया जा रहा है, अधिकारी द्वारा नहीं लिया जा रहा खबर।

    राष्ट्र संवाद सिराज अंसारी जामताड़ा

    जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखंड अंतर्गत बारादाहा पंचायत भवन का रंग रोगन एवं मरम्मती कार्य जिला परिषद निधि से संवेदक द्वारा बहुत ही घटिया किया जा रहा है। पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने संवेदक द्वारा किए गए कार्य पर सवाल खड़ा किया है। पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि सुनील बास्की ने कहा पंचायत भवन मरम्मती कार्य से वे संतुष्ट नहीं है। प्राक्कलन राशि के मुताबिक कार्य नहीं हो रहा है। घटिया एवं लूज रंग से पोचोड़ा कर दिया गया है। जबकि नियम में प्लास्टिक कोटेड रंग से अंदर बाहर पुताई करना है। उन्होंने विभागीय अधिकारी से पंचायत भवन में निरीक्षण करने उपरांत जांच की मांग की है। वहीं बारादाहा के संवय सेवक मो मुस्ताक अंसारी ने कहा रिपेयरिंग एवं रंग रोगन कार्य का प्राक्कलन राशि का बोर्ड भी संवेदक द्वारा नहीं लगाया गया है, लूज कलर में केमिकल डालकर पुताई किया जा रहा है, खिड़की, दरवाजा, बाथरूम को भी मरम्मत करना है। छत पर जहां फेक्चर है उसे सीमेंट डालकर ठीक करना है लेकिन ऐसे ही कलर कर दिया गया है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें। वहीं वार्ड सदस्य खलील अंसारी, अजय कुमार मरांडी, ऋषिकेश मुर्मू ने पंचायत भवन के मरम्मती कार्य के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही साथ कहा है कि उक्त कार्य की जानकारी मुखिया, उप मुखिया, समिति एवं वार्ड सदस्य तक को जानकारी नहीं दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहाड़गोड़ा मैदान के समीप पोल्ट्री मुर्गी के अनाज लदा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर मारी पलटी
    Next Article जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन द्वारा भूख हड़ताल समाप्त

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.