Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोरेन व मरांडी ने कैप्टन करमजीत एवं जवान की मृत्यु पर शोक जताया
    Headlines झारखंड

    सोरेन व मरांडी ने कैप्टन करमजीत एवं जवान की मृत्यु पर शोक जताया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सोरेन व मरांडी ने कैप्टन करमजीत एवं जवान की मृत्यु पर शोक जताया

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जम्मू में आईईडी विस्फोट में कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी और एक जवान की मृत्यु पर बुधवार को शोक जताया।

    बक्शी झारखंड के रहने वाले थे।

     

     

    राज्य भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सैन्यकर्मियों की मौत पर दुख व्यक्त किया।

    सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जम्मू के अखनूर में सर्च ऑपरेशन के दौरान झारखण्ड से कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी और सेना के एक और जवान के शहीद होने की दुःखद खबर मिली। प्रभु शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।’’

    नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अखनूर सेक्टर में मंगलवार को आईईडी विस्फोट में सेना के दो जवान शहीद हो गए जबकि एक अन्य घायल हो गया।

     

     

    बक्शी के परिजन ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को बुधवार को उनके पैतृक स्थान हजारीबाग लाया जाएगा।

    मरांडी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एक आईईडी विस्फोट में सेना के जवान, हजारीबाग के बेटे कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी के शहीद होने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें। कृतज्ञ राष्ट्र के रूप में हम सदैव करमजीत जी की शहादत के ऋणी रहेंगे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडी बी एम एस कॉलेज के 2020-24 बैच के छात्रों को विदाई दी
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत के नए वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया

    Related Posts

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    August 28, 2026

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    August 28, 2026

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    August 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-बाइक की टक्कर में युवक गंभीर, 12 वर्षीय बच्चा भी घायल

    पेड़ों को राखी बांध महिलाओं ने लिया जंगल बचाने का संकल्प

    संस्कारोदय एकेडमी के बच्चों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

    आनन्द मार्ग ने धूमधाम से मनाया प्रथम दीक्षा दिवस l

    सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजी राखी, ब्रह्मर्षि महिला समाज ने जताया सम्मान*

    रांची में एच1एन1के मामले बढ़े, सरायकेला में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    *शेन इंटरनेशनल स्कूल में राखी के रंगों से सजा भाईचारे का संदेश

    काण्ड्रा आरपीएफ परिसर में पहली बार गूंजी बहनों की किलकारी

    सीकेपी डीविजन में यार्ड रिमॉडलिंग से नवंबर के पहले सप्ताह रेल परिचालन प्रभावित*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.