Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘इन्वेस्ट कर्नाटक’ में शामिल नहीं होंगे खरगे और राहुल
    Headlines राष्ट्रीय

    ‘इन्वेस्ट कर्नाटक’ में शामिल नहीं होंगे खरगे और राहुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘इन्वेस्ट कर्नाटक’ में शामिल नहीं होंगे खरगे और राहुल

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बेंगलुरु में आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025’ शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे।

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि संसद में बजट पर जारी चर्चा के कारण दोनों नेता बहुत व्यस्त होने के कारण इस समारोह में नहीं जा सकेंगे।

     

     

    दोनों नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है।

    रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दोनों राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद में बजट पर जारी चर्चा के कारण बहुत व्यस्त हैं। इसलिए उन्हें आज शाम बेंगलुरु में कर्नाटक निवेशक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में शामिल होने में असमर्थता पर खेद है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं ने शिखर सम्मेलन के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं और उन्हें विश्वास है कि कर्नाटक के अद्वितीय प्रतिस्पर्धी और तुलनात्मक लाभ को ध्यान में रखते हुए यह बहुत ही सार्थक और सफल होगा।’’

    पहले ऐसी खबरें आई थीं कि कुछ केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किए जाने से कांग्रेस आलाकमान राज्य सरकार से नाराज है।

     

     

    ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025’ वैश्विक निवेशकों की बैठक 12 से 14 फरवरी तक बेंगलुरु में “रीइमैजिनिंग ग्रोथ” विषय के साथ आयोजित की जाने वाली है। इस कार्यक्रम में कई शीर्ष उद्योगपतियों के साथ-साथ कुछ वैश्विक निवेशक भी शामिल होंगे।

    यह कार्यक्रम कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य में वैश्विक निवेश को आकर्षित करने, नवाचार, औद्योगिक विकास और वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने में इसके रणनीतिक लाभों पर प्रकाश डालने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

     

     

    कर्नाटक सरकार के मंत्री एमबी पाटिल के अनुसार, तीन दिवसीय कार्यक्रम में नवाचार, औद्योगिक विकास और वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देने जैसी कम से कम 70 प्रतिशत प्रतिबद्धताओं को साकार करने के लक्ष्य के साथ 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 फरवरी को राज्यपाल थावरचंद गहलोत की उपस्थिति में शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, वहीं मुख्यमंत्री सिद्धरमैया उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑस्ट्रेलियाई इस्पात और एल्युमीनियम पर शुल्क छूट पर विचार कर रहे हैं: ट्रंप
    Next Article बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में नवाचार और मजबूत साझेदारी की जरूरत: राजनाथ सिंह

    Related Posts

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    जियो टावर से केबल चोरी करते पकड़े गए युवक व नाबालिग, आरोपी जेल भेजा गया

    कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में एडीसी का औचक निरीक्षण, जनहित मामलों के त्वरित निष्पादन और जवाबदेही पर दिया जोर

    पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.