Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलियाई इस्पात और एल्युमीनियम पर शुल्क छूट पर विचार कर रहे हैं: ट्रंप
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    ऑस्ट्रेलियाई इस्पात और एल्युमीनियम पर शुल्क छूट पर विचार कर रहे हैं: ट्रंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ऑस्ट्रेलियाई इस्पात और एल्युमीनियम पर शुल्क छूट पर विचार कर रहे हैं: ट्रंप

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ टेलीफोन पर बातचीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई इस्पात तथा एल्युमीनियम आयात पर शुल्क छूट पर विचार करने के लिए सहमत हो गए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोमवार को इस्पात तथा एल्युमीनियम आयात पर शुल्क की घोषणा से पहले ट्रंप से फोन पर बातचीत की और छूट की मांग की थी।

     

     

    ट्रंप ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ अमेरिका का व्यापार अधिशेष उन कारणों में से एक है जिसकी वजह से वह शुल्क से छूट पर विचार कर रहे हैं।

    अमेरिका के राष्ट्रपति ने ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापार के बारे में ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ हमारे पास वास्तव में अधिशेष है। यह (ऑस्ट्रेलिया) उन कुछ देशों में से एक है, जिनके साथ हमारे पास अधिशेष है। मैंने (अल्बनीज से) कहा कि यह ऐसी चीज है जिस पर हम गहनता से विचार करेंगे।’’

    ट्रंप ने इस्पात पर 2018 के शुल्क से अपवादों और छूटों को हटाने के बाद यह बात कही, जिसका मतलब है कि सभी इस्पात आयातों पर न्यूनतम 25 प्रतिशत कर लगाया जाएगा। 2018 के 10 प्रतिशत एल्युमीनियम शुल्क को भी बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है।

    इससे पहले अल्बनीज ने कैनबरा में संवाददाताओं से कहा था कि उन्होंने छूट के लिए ऑस्ट्रेलिया का पक्ष रखा और दोनों नेताओं ने सार्वजनिक रूप से फैसले की घोषणा करने पर सहमति व्यक्त की, ‘‘ जो यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इस बात पर सहमत हुए कि हमारे दोनों देशों के हित में छूट पर विचार किया जा रहा है।’’

     

     

    ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी ऑस्ट्रेलिया को ऐसे शुल्क से छूट मिली थी।

    अल्बनीज ने मंगलवार को अमेरिका और ब्रिटेन के साथ पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के साथ हुए ‘ऑकस’ समझौते पर भी बात की, जिसके तहत ऑस्ट्रेलिया अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकी से संचालित पनडुब्बियों का एक बेड़ा हासिल करेगा।

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ हमारे इस्पात और एल्युमीनियम दोनों ही अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया रक्षा उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण कच्चा माल हैं।’’

    ‘ऑकस’..ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका के बीच एक त्रिपक्षीय सुरक्षा समझौता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपुर विधानसभा का सत्र रद्द किया गया क्योंकि भाजपा नया मुख्यमंत्री तय नहीं कर सकी: कांग्रेस
    Next Article ‘इन्वेस्ट कर्नाटक’ में शामिल नहीं होंगे खरगे और राहुल

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.