Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा के किसानों को टमाटर की कीमतों में गिरावट के कारण करना पड़ रहा है परेशानी का सामना
    Breaking News Headlines ओड़िशा

    ओडिशा के किसानों को टमाटर की कीमतों में गिरावट के कारण करना पड़ रहा है परेशानी का सामना

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ओडिशा के किसानों को टमाटर की कीमतों में गिरावट के कारण करना पड़ रहा है परेशानी का सामना

    बरहामपुर: ओडिशा के गंजाम जिले में टमाटर की खेती करने वाले किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि बाजार में टमाटर 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकने के बावजूद, खेती करने वालों को इसकी कीमतें तीन से पांच रुपये प्रति किलोग्राम ही मिल रही है।

    बुनियादी उत्पादन लागत भी वसूल न कर पाने के कारण कई किसान अपनी फसल कम दाम पर बेचने को मजबूर हो गए हैं, जबकि कुछ ने तो अपनी फसल को मवेशियों के खाने के लिए ही छोड़ दिया है।

     

     

    गंजाम ब्लॉक के सत्रुसल गांव के टमाटर उत्पादक सुरथ पाहन ने कहा, ‘‘ पिछले तीन महीनों से फसल पर इतना समय और पैसा खर्च करने के बाद हम कटाई पर खर्च की गई मजदूरी भी नहीं वसूल पा रहे हैं।’’

    पाहन ने शुक्रवार को तीन प्रति किलोग्राम के हिसाब से करीब 15 क्विंटल टमाटर बेचे।

    एक एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती करने वाले पाहन ने कहा, ‘‘ हमारे इलाके में कुछ किसानों ने व्यापारियों द्वारा मात्र दो रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत दिए जाने के बाद अपनी फसल ही छोड़ दी।’’

     

     

    मठ मुकुंदपुर गांव के दया प्रधान ने बताया, ‘‘ लाभ की बात तो भूल ही जाएं हम बीज, खाद, कीटनाशक और परिवहन पर होने वाले बुनियादी खर्च भी नहीं निकाल पाते।’’

    शत्रुसोला गांव के किसान उपेंद्र पोलाई ने कहा, ‘‘ इतने कम दाम पर टमाटर बेचने के बजाय, मैंने फसल को अपने मवेशियों को खिलाने का फैसला किया।’’

    बागवानी विभाग के उप निदेशक कांड जेना ने बताया कि पिछले सप्ताह जिले में टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट आई है।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘ इस साल अत्यधिक फसल की वजह से कीमतों में गिरावट आई है।’’

    कम अवधि की मौसमी फसल होने की वजह से कई किसानों ने टमाटर की खेती की जिसके कारण आपूर्ति अधिक हो गई और कीमत में गिरावट आई।

    जेना ने कहा, ‘‘ गंजाम में इस सत्र में करीब 1,500 हेक्टेयर में टमाटर की खेती की गई।’’

    किसान नेता एवं जिला परिषद के पूर्व सदस्य ब्रुन्दाबन खतेई ने कहा कि जिले में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों और ‘कोल्ड स्टोरेज’ की कमी के कारण टमाटर उत्पादकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश के इटावा में ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की बस, दो महिलाओं की मौत तथा 21 लोग घायल
    Next Article परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी का मंत्र – जो विषय डराए पहले उसी से निपटे, फेल होने से जीवन रुकता नहीं

    Related Posts

    सफाईकर्मियों को मिले सरकार द्वारा तय वेतन, व्यवस्था में हो सुधार: सरयू राय

    July 1, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता ने हिमांशु सिंह के परिजनों से की मुलाकात, जताई गहरी संवेदना

    July 1, 2026

    3 जुलाई के बंद का विकास सिंह ने किया समर्थन, मानगो में ‘हुड़का जाम’ की चेतावनी

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सफाईकर्मियों को मिले सरकार द्वारा तय वेतन, व्यवस्था में हो सुधार: सरयू राय

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता ने हिमांशु सिंह के परिजनों से की मुलाकात, जताई गहरी संवेदना

    3 जुलाई के बंद का विकास सिंह ने किया समर्थन, मानगो में ‘हुड़का जाम’ की चेतावनी

    गिरिडीह–कोडरमा रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय मनोज गोपालक की मौत

    मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 100 मच्छरदानियों का वितरण, विधायक संजीव सरदार ने लोगों को किया जागरूक

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क; विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    जैनामोड़ लूटकांड: व्यापारियों का पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो बंद रहेगा बाजार

    अतिक्रमण करने वालों पर चला बुलडोजर

    11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आया युवक, बोकारो में गंभीर रूप से घायल

    दो साल बेमिसाल: सांसद मनीष जायसवाल के विकास कार्यों की एनडीए नेताओं ने की सराहना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.