Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा कि वे खुद को चुनौती दें, लेकिन परीक्षा का दबाव न लें
    Headlines राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा कि वे खुद को चुनौती दें, लेकिन परीक्षा का दबाव न लें

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से कहा कि वे खुद को चुनौती दें, लेकिन परीक्षा का दबाव न लें

    नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने वार्षिक ‘परीक्षा पे चर्चा’ के आठवें संस्करण के प्रसारण में पोषण, दबाव पर नियंत्रण और नेतृत्व जैसे कई मुद्दों पर छात्रों से बातचीत की।

    मोदी ने छात्रों से कहा कि ‘ज्ञान’ और परीक्षा दो अलग अलग चीजें हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी परीक्षा को जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं समझना चाहिए।

    देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए छात्रों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों को किसी दायरे में बांधा नहीं जाना चाहिए और उन्हें अपनी अभिलाषा को तलाशने की अनुमति दी जानी चाहिए।

     

     

    उन्होंने छात्रों से अपने समय का उपयोग योजनाबद्ध तरीके से करने को कहा ताकि इसका प्रभावी प्रबंधन हो सके।

    प्रधानमंत्री ने छात्रों से ‘अपने समय, अपने जीवन पर नियंत्रण रखने, वर्तमान में जीने, सकारात्मकता की तलाश करने, पोषण’ जैसे मुद्दों पर बात की।

    छात्रों ने उनसे विभिन्न मामलों पर सवाल पूछे। पारंपरिक ‘टाउन हॉल’ प्रारूप से हटकर मोदी ने इस बार अधिक अनौपचारिक व्यवस्था को प्राथमिकता दी और लगभग 35 छात्रों को यहां सुंदर नर्सरी ले गए तथा अधिक गहन एवं मुक्त बातचीत की।

    माता-पिता से अपने बच्चों को दिखावे के लिए मॉडल के रूप में इस्तेमाल नहीं करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता को बच्चों की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए बल्कि उनका समर्थन करना चाहिए।

     

     

    प्रधानमंत्री ने अच्छी नींद के महत्व पर प्रकाश डाला और इस बात पर जोर दिया कि छात्रों को यह नहीं सोचना चाहिए कि अगर वे अधिक अंक नहीं लाते हैं तो उनका जीवन बेकार हो जाएगा।

    मोदी ने कहा कि छात्रों को दबाव को उसी तरह से संभालना चाहिए जैसे बल्लेबाज दर्शकों के शोर के बीच स्टेडियम में करते हैं। उन्होंने कहा कि बल्लेबाज बाउंड्री की मांग को नजरअंदाज करते हुए अगली गेंद पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

    प्रधानमंत्री ने छात्रों से अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और परीक्षाओं के दबाव में नहीं आने को कहा।

    हालांकि, मोदी ने उन्हें खुद को चुनौती देने और हमेशा अपने पिछले परिणामों से बेहतर करने की कोशिश करने को कहा।

     

     

    उन्होंने पोषण और ध्यान की आवश्यकता पर जोर दिया।

    नेतृत्व के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लोग नेताओं के आचरण से प्रेरणा लेते हैं और केवल भाषणों से मदद नहीं मिलती।

    अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जैसी प्रसिद्ध हस्तियों ने भी इस साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ की विभिन्न कड़ियों में जीवन और सीखने के प्रमुख पहलुओं पर अपना अनुभव और ज्ञान छात्रों के साथ साझा किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिलेश ने प्रयागराज में यातायात अव्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरा
    Next Article उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

    Related Posts

    सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    July 1, 2026

    जमशेदपुर में धारा 163 लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर घूमने पर रोक

    July 1, 2026

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुधा डेयरी कर्मी की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

    जमशेदपुर में धारा 163 लागू, छह थाना क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन और हथियार लेकर घूमने पर रोक

    पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के एसएसपी-एसपी हटाए गए, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

    एसएसपी को हटाकर मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश दे दिया है : कुलबिंदर

    देर से जागी व्यवस्था: जमशेदपुर कानून-व्यवस्था की बहाली और जनता का भरोसा

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    ठाणे में युवती से मदद के बहाने ASI पर छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने किया तबादला

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    कल्पक्कम में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र: ऊर्जा क्रांति का नया अध्याय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.