Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुआ के साथ इज्तिमा का समापन जमातों के लौटने का सिलसिला शुरू
    Breaking News झारखंड संथाल परगना

    दुआ के साथ इज्तिमा का समापन जमातों के लौटने का सिलसिला शुरू

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुआ के साथ इज्तिमा का समापन जमातों के लौटने का सिलसिला शुरू

    जयराम कुमार दास।राष्ट्र संवाद

    महागामा/गोड्डा: महागामा प्रखंड के स्थित भांजपुर में तीन दिवसीय आलमी तब्लीगी इज्तिमा का रविवार को समापन हो गया। आखिरी दिन झारखंड बिहार बंगाल से आए लाखों लोगों ने हाथ उठाकर खुदा से अमनो-अमान की दुआ मांगी। प्रशासन का अनुमान है कि आखिरी दिन यहां करीब दो लाख श्रद्धालु पहुंचे। इसी के साथ यहां से जमातों की रवानगी का सिलसिला शुरू हुआ, जो शोमवार तक जारी रहेगा।
    सामूहिक दुआ में शामिल होने के लिए लाखों धर्मावलंबियों की भीड़ के बीच आलम यह था कि जिसे जहां जगह मिली, उसने वहीं खड़े रह कर नमाज अता की और दुआ पढ़ी। दुआ से पहले अपने बयान में मौलाना साद सहाब ने कहा कि अपने ईमान को कायम रखो। यकीन डगमगाने पर ही मुश्किलें बढ़ती हैं। जिंदगी गफलत में न गुजारें। इज्तिमा का मकसद लोगों को मजहब और इल्म की राह पर ले जाने का है। मौलाना साद साहब ने कहा कि दुआ सिर्फ अपने लिए नहीं, दुनिया के हर एक इंसान की बेहतरी के लिए करनी चाहिए।
    ट्रैफिक बाधित: रविवार तड़के से ही इज्तिमा स्थल पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 11 बजे तक इज्तिमा स्थल पूरी तरह भर चुका था। हजारों लोग तो इज्तिमा स्थल पर प्रवेश ही नहीं कर पाए। ग्रामीण और नौजवानों ने नौ बजे के बाद इज्तिमा स्थल से डेढ़ किलोमीटर पहले से ही वाहनों का प्रवेश रोक दिया था।
    करीब साढ़े 11 बजे दुआ समाप्त होने के बाद जब लोगों ने लौटना शुरू किया तो करीब एक घंटा तक तो पैदल चल रहे लोगों की ही भीड़ से सड़कें पटी रहीं। इसके बाद जब वाहनों को छोड़ा गया तो लोगों को चलने के लिए सड़कों पर भी जगह नहीं बची और उन्हें खेतों में से होकर गुजरना पड़ा। इज्तिमा के खत्म होने के आधा घंटे बाद ही यह स्थिति थी कि गाव की ओर आने वाले सभी रास्तों पर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणो ने पहले दो पहिया वाहनों को निकालने का मौका दिया। यह व्यवस्था कुछ देर ही कायम रह सकी और इसके बाद कार-जीप और निकलना भी शुरू हो गया। इस कारण कई स्थानों पर काफी देर तक यातायात अवरुद्ध रहा।
    इज्तिमा कमेटी के कार्यकर्ता सड़कों पर खड़े रह कर जाम में फंसी वाहनों को निकलवाने में मदद कर रहे थे। पैदल चलने वालों की भी इतनी बड़ी तादात थी कि सड़कों पर से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा था। इस कारण खोरद भांजपुर तक की सड़क पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। दोपहर दो बजे करोंद, और हनवारा महागामा तक जाने वाले रास्तों पर वाहन रेंग रहे थे।

    सड़कों पर चलने के लिए जगह न बचने के कारण हजारों लोग कच्चे रास्तों और खेतों से होकर निकले। पहुंचने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक का वक्त लगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा:सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय कुंडहित के प्रभारी प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार मंडल पर स्कूली बच्चों से अवैध राशी वसूली का आरोप,जांच की मांग
    Next Article झामुमो प्रखंड सचिव जयधन हांसदा की असमय मृत्यु से संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर, सफीक अंसारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

    Related Posts

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    October 31, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    October 31, 2026

    बेटे की चाहत बनी मौत का सबब: धनबाद में लिंग जांच के बाद असुरक्षित गर्भपात से युवती की मौत, पति-नर्स

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध

    ऐजनी में कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित।सरसों उत्पादन और कतारबद्ध बुआई के बताए गए फायदे।

    शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से मवेशी सहीत सामन जलकर राख।

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    भावुक माहौल में बीईओ राम उदय महतो को विदाई

    *संत पॉल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन*

    *CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.